Gamharia: दो कारों की आमने-सामने टक्कर, टायर फटने से हुई दुर्घटना

गम्हरिया: आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग पर बुधवार को पिंड्राबेड़ा के निकट दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसा कांड्रा थाना क्षेत्र में उस समय हुआ जब गम्हरिया की ओर जा रही एक कार का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और उछलकर दूसरी दिशा में जा पहुंचा. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही दूसरी कार की उस अनियंत्रित वाहन से सीधी भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों को काफी क्षति पहुंची. हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों वाहनों में सवार यात्रियों को केवल हल्की चोटें आई हैं.

कुछ देर तक बाधित रहा यातायात
घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन बाधित हो गया. स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया. पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है और घायलों की प्राथमिक उपचार की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर की गई.

 

इसे भी पढ़ें : Gamharia: लाल बिल्डिंग चौक पर सड़क पर ही भिड़े दो पहिएदार, मचा बवाल

Spread the love

Related Posts

Seraikela : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात ट्रेलर की टक्कर से एक की मौत

चौका थाना क्षेत्र के नौतनडीह के पास दुर्घटना, महिला व दो बच्चों समेत चार घायल तेज रफ्तार ट्रेलर ने इलेक्ट्रिक टेंपो को मारी टक्कर, मौके पर गई जान सरायकेला :…

Spread the love

breaking : सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, झूला गिरने से कई लोग घायल, घायलों में पुलिस कर्मी भी शामिल

फरीदाबाद : हरियाणा के सूरजकुंड मेले में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया। जब स्विंग बोट झूला अचानक गिर गया। जिसमें 10 से 12 लोग सवार थे। हादसे में कई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *