Gamharia: काले की अखंड तिरंगा यात्रा में गम्हरिया से सैकड़ों नागरिक होंगे शामिल, तैयारियां जोर-शोर से

गम्हरिया: नमन संस्था के सदस्यों की बैठक मंगलवार को गम्हरिया के पूंजीडूंगरी जगन्नाथपुर में आयोजित की गई. इस बैठक में संस्था के संस्थापक अमरप्रित सिंह काले की उपस्थिति में आगामी 23 मार्च को जमशेदपुर के एग्रिको मैदान में शहीदों के सम्मान में आयोजित होने वाली अखंड तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई.

गम्हरिया क्षेत्र से सैकड़ों नागरिकों का भाग लेना तय

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि गम्हरिया क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में नागरिक तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे. इस अवसर पर गम्हरिया क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक, युवा और महिला वर्ग के सदस्य भी उपस्थित थे और उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी सक्रियता का आश्वासन दिया.

संस्था का उद्देश्य और संदेश

नमन संस्था द्वारा आयोजित इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना और देशभक्ति का प्रचार-प्रसार करना है. यह यात्रा भारतीय ध्वज की गरिमा और देश की एकता के प्रतीक के रूप में आयोजित की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: बलिदानियों की याद में, माँ भारती के सम्मान में, काले ने भरी हुंकार देखें Video – अखंड तिरंगा यात्रा 23 मार्च को

Spread the love

Related Posts

Gua : विजय- टू खदान चालू नहीं होने से बड रहा है जनाक्रोश : पूनम गिलुवा

गुवा : टाटा स्टील की विजय- टू खदान को चालू कराने की मांग पर ग्रामीणों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। इस संदर्भ में नोवामुंडी प्रखण्ड प्रमुख पूनम गिलुवा ने…

Spread the love

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time