Gamharia : 29 करोड़ की लागत से बन रही पिंड्राबेड़ा-सालडीह सड़क जल्द होगी जनता को समर्पित

गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत रापचा पंचायत के पिंड्राबेड़ा से बुरूडीह पंचायत के कई गांवों से होकर कालिकापुर पंचायत के सालडीह मोड़ तक करीब 29 करोड़ से बन रही करीब 16 किमी की सड़क शीघ्र ही जनता के नाम समर्पित कर दिया जायेगा. इसको लेकर सड़क निर्माण कार्य युद्धस्तर पर है. फिलहाल कुछ जगह पर निर्माण कार्य बाकी है, जो कुछ माह में पूरा हो जायेगा. सड़क निर्माण कार्य युद्धस्तर पर होने की वजह से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है.

ग्रामीणों को मिलेगा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार

उक्त सड़क का निर्माण हो जाने से जंगल बहुल क्षेत्र का गांव शहर से जुड़ जायेगा. वहीं पिंड्राबेड़ा से सालडीह तक सवारी वाहनों का परिचालन होने से ग्रामीणों को आवागमन करने में सुविधा होगी. इससे क्षेत्र का विकास होने के साथ-साथ ग्रामीण प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार से जुड़ेंगे.
इन गांवों के लोग होंगे लाभांवित मुसरीकूदर, रयाड़दा, मोहनपुर, मुर्गाघुटू, रेघाडीह, बडडीह, बुरूडीह, संथालडीह, पाटागोड़ा, श्रीधरपुर, हेसलगुटू, सालमपाथर, शिवपुर के निवासियों के साथ अरका जैन यूनिवर्सिटी के सैकड़ों छात्र-छात्राएं.

इसे भी पढ़ें :  Jharkhand International Film Festival Cancelled: प्रशासन ने रद्द किया झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल, वापस लौटे बॉलीवुड के सितारे – वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप !

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : साकची धालभुम क्लब में धूमधाम से मना जीण माता का भव्य 20वां वार्षिक महोत्सव, महा मंगल पाठ में शामिल हुई 1501 महिलाए

    गोरया की महारनी हैं जिसे मैं प्यार करता हुॅ…. जैसे भजनों पर झूमे श्रद्धालुगण जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर द्धारा साकची धालभुम क्लब मैदान…

    Spread the love

    Potka : रामनवमी के पहले खराब चापानलों की मरम्मत शुरू, राहगीर व श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

    पोटका : हाता चौक स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप खराब पड़े चापाकल की मरम्मत शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत कराई गई। स्थानीय लोगों…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time