घाटशिला उपचुनाव: मतदाता सूचना पर्ची का घर-घर वितरण, मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

जमशेदपुर:  जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदाता सूचना पर्ची (Voter Information Slip) का वितरण जोर-शोर से किया जा रहा है। इसका लक्ष्य 5 नवंबर तक सभी मतदाताओं तक पर्ची पहुँचाना रखा गया है।

सभी बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) अपने-अपने क्षेत्र में मतदाताओं के घर-घर जाकर पर्ची वितरित कर रहे हैं और उन्हें 11 नवंबर को अपने बूथ पर जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने आरओ और एआरओ को निर्देश दिया है कि BLO के माध्यम से शत प्रतिशत मतदाताओं तक पर्ची पहुंचे।

300 मतदान केन्द्रों से जुड़े बीएलओ मतदाताओं को रंगीन वोटर गाइड भी उपलब्ध करा रहे हैं। इस गाइड में दिखाया गया है कि ईवीएम से कैसे मतदान करें, और भारत निर्वाचन आयोग के ऐप्स जैसे:

सक्षम-ECI ऐप
वोटर हेल्पलाइन ऐप
नो योर कैन्डिडेट ऐप
सी-विजिल ऐप

का उपयोग कैसे किया जाए, इसकी जानकारी भी दी गई है। साथ ही पंजीकरण, मतदान, दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए घर से मतदान और डाक मतपत्र जैसी सुविधाओं की जानकारी भी साझा की जा रही है।

मतदाता सूचना पर्ची में क्या है शामिल
मतदाता सूचना पर्ची के अग्रभाग में:
निर्वाचक नामावली में भाग संख्या और नाम
क्रम संख्या
पोलिंग स्टेशन का नाम
मतदान की तिथि
क्यूआर कोड

पिछले भाग में:
पोलिंग स्टेशन का नक्शा
BLO का नाम और संपर्क नंबर
वैकल्पिक दस्तावेज की सूची
अन्य महत्वपूर्ण निर्देश

यदि मतदाता पर्ची प्राप्त नहीं कर पाते हैं, तो 1950 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके बाद संबंधित बीएलओ पर्ची आपके निवास स्थान पर उपलब्ध कराएँगे।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : कैरव गांधी अपहरण कांड का मास्टरमाइंड तेजिंदर धराया, फिरौती की रकम लेने अथवा नहीं लेने से उठेगा पर्दा

    अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद भाग जाता था विदेश जमशेदपुर :  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया निवासी युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस…

    Spread the love

    Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

    ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *