Giridih: JLKM ने घाटशिला उपचुनाव में उतरने का किया ऐलान, जल्द चुना जाएगा उम्मीदवार

घाटशिला:  जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो ने तोपचांची, गिरिडीह के जंगल क्षेत्र में केंद्रीय कमेटी की बैठक बुलाई। बैठक में केंद्रीय पदाधिकारी, कोल्हान प्रमंडल के जिला और प्रखंड पदाधिकारी, साथ ही घाटशिला के गणमान्य लोग मौजूद थे।

केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो की उपस्थिति में सर्वसम्मति से घाटशिला उपचुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया। जल्द ही कोल्हान प्रमंडल की स्थानीय बैठक में सर्वसम्मति से उम्मीदवार चुना जाएगा और उसे केंद्रीय कमेटी द्वारा आधिकारिक रूप से घोषित किया जाएगा।

देवेन्द्र नाथ महतो ने आगे बताया कि केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो के नेतृत्व में पार्टी घाटशिला विधानसभा के चारों प्रखंडों के लगभग 300 बूथों पर चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत लगाएगी।

 

Spread the love
  • Related Posts

    जगन्नाथ महोत्सव : पंडित शैलेंद्र कुमार पाठक के शास्त्रीय गायन से समृद्ध हुई रांची की संगीत संध्या

    रांची : पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्य निदेशालय द्वारा आयोजित छह दिवसीय ‘जगन्नाथ महोत्सव’ के मंच पर मंगलवार को भारतीय शास्त्रीय…

    Spread the love

    Jamshedpur : जुगसलाई में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पांच दिनों से ठप, पार्षदों ने नगर परिषद से शीघ्र समाधान की मांग की

    जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से घर-घर जाकर कचरा संग्रहण (डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण) का कार्य पूरी तरह बंद रहने से आम जनता को भारी परेशानियों…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time