Jamshedpur : आरवीएस कॉलेज में 29-30 जनवरी को छठा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

  • जमशेदपुर में कंप्यूटर साइंस में नवाचार और शोध पर होगा केंद्रित सम्मेलन

जमशेदपुर : आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में 29 एवं 30 जनवरी 2026 को छठा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष सम्मेलन का विषय है रिसेंट ट्रेंड्स इन कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नोलॉजी”, जिसमें देश-विदेश के विद्वान शामिल होंगे। उद्घाटन समारोह में झारखंड राज्य के राज्यपाल महामहिम सन्तोष गंगवार मुख्य अतिथि होंगे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में नेपाल के पोखरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) वेद राज के सी, रजिस्ट्रार डॉ. अजय थापा और इंडोनेशिया, बाली के पॉलिटेक्निक नेगेरी बाली विश्वविद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता वायन बुडी सेंगाना शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : फादर सी आर प्रभु : झारखंड के विकास के लिए समर्पित जीवन

सम्मेलन में 900 से अधिक शोध पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 200 को चयनित किया गया। प्रमुख प्रस्तुतियाँ शामिल हैं: फ्रेश एंड हार्डेड प्रॉपर्टीज ऑफ टरनरी ब्लेन्डेड सेल्फ-कॉम्पैक्टिंग कॉक्रिट विद जीजीबीएफएस एंड सिलिका फ्यूम” (एनआईटी, जमशेदपुर), “क्लाउड कॉस्ट ऑप्टीमाइजेशन बाई इफेक्टिव प्रोसेस” (आईआईटी जोधपुर), “रिसर्च ऑन द एप्लीकेशन ऑफ मशीन लर्निंग मॉडल सिक्योरिटी एंड प्राइवेसी प्रोटेक्शन इन इंटरनेट कंपनिज” (जेम्स कुक यूनिवर्सिटी, सिंगापुर) और मॉर्डनाइजिंग लिगेसी बैंकिंग सिस्टम” (हैरिसवर्ग यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, यूएसए)। यह सम्मेलन कंप्यूटर साइंस में नवीनतम रुझानों और बहुआयामी तकनीकी विकास पर केंद्रित है।

इसे भी पढ़ें : Ranchi : निकाय चुनाव में जाति प्रमाणपत्र में देरी पर चिंता व्यक्त की गई

आरवीएस एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष बिन्दा सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य छात्रों को तकनीकी क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता दिलाना है। झारखंड के 15 विश्वविद्यालय गोल्ड मेडलिस्ट छात्र हमारे कॉलेज से जुड़े हैं, जो हमारी शिक्षा की गुणवत्ता को दर्शाता है। ट्रस्ट के सचिव भरत सिंह ने बताया कि छात्रों को नवीनतम तकनीक और शोध से अवगत कराने के लिए यह सम्मेलन अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए स्वच्छ और सुदृढ़ शैक्षणिक वातावरण प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर विधायक सरयू राय ने सफाई ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की

कॉलेज के प्राचार्य और सम्मेलन चेयरमैन प्रो. (डॉ.) राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि भारत सरकार के विकसित भारत के दृष्टिकोण को पूरा करने में हमारा उद्देश्य है कि छात्र और शोधकर्ता तकनीकी नवाचार में योगदान दें। सम्मेलन के कन्वेनर प्रो. कृष्ण मुरारी ने बताया कि अमेरिका, चीन, इंडोनेशिया, नेपाल सहित विभिन्न देशों के विद्वान इसमें शामिल होंगे। इस तरह के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन से छात्रों को नई तकनीकों की जानकारी मिलती है और उन्हें विश्व पटल पर प्रतिस्पर्धा करने का अवसर प्राप्त होता है।

Spread the love

Related Posts

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Young Indians : “फोन बंद, सोच चालू” आईडीएस-6 हैकाथॉन 2026 ने जमशेदपुर में नवाचार की नई मिसाल पेश की

जमशेदपुर : पारंपरिक छात्र आयोजनों से अलग हटकर, यंग इंडियंस (वाईआई), जमशेदपुर द्वारा आयोजित आईडीएस6 हैकाथॉन 2026 ने युवाओं को एक सशक्त मंच प्रदान किया, जहां उन्होंने 11 घंटे की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time