Jamshedpur : गोविंदपुर दयालबाग राधा स्वामी सभा में मनी वसंतोत्सव

जमशेदपुर : बसंत आगमन के उल्लास के बीच राधा स्वामी
सत्संग सभा छोटा गोविंदपुर इकाई में बासंती महापर्व धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में राधा स्वामी के अनुयायी शामिल थे।

यहां सूर्योदय पूर्व ही तड़के 3 बजे डी ई आई सेंटर में ब्रांच सेक्रेट्री भाई कुणाल मेहता के मार्गदर्शन में तमाम सत्संगी भाई-बहन दयालबाग से जारी सीधे प्रसारण के साथ जुड़ ग‌ये । यहां मुख्य कार्यालय से निर्देशित तमाम गतिविधियों को सबों ने खुशी-खुशी उल्लासपूर्ण वातावरण में कार्यरूप दिये।

सभी अनुयायी खेतों की सेवा में हाथ बटाएं तथा शब्द पाठ का भी अलौकिक आनंद लिये । खास बात यह रही कि गुरू हजूर प्रेम शरण सत्संगी जी स्वयं सेवा कार्य से जुड़कर ” कर्मण्ये वाधिकारस्ते मां फलेषु कदाचन ” को चरितार्थ किये। इस प्रकार तड़के सवा तीन बजे ही बसंत का सबों को टीका लगा।

कार्यक्रम में उपस्थित लोग

यहां ब्रांच परिसर में प्रातः काल छोटे बच्चों एवं नवयुवकों द्वारा शब्द पाठ किया गया। इसके पश्चात बच्चों के द्वारा शारीरिक दक्षता के लिए ड्रिल एवं लाठी पी टी का प्रदर्शन‌ किया गया।
अपराह्न दो बजे पुनः सारे सत्संगी सेंटर में बसंत उत्सव के अवसर पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिये।

कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों द्वारा वाद्य यंत्रों से मालिक के चरणों में की ग‌ई वंदना से हुई । जिसके बोल थे ” तेरे चरणों में प्यारे ऐ पिता हमें ऐसा दृढ़ विश्वास हो …. ।
कार्यक्रम की दूसरी प्रस्तुति थी बसंत पर आधारित दोहा चौपाई गीत। बोल थे ” शुभ बसंत आया मनभावन ….”।

तीसरी प्रस्तुति के दौरान छोटी-छोटी बच्चियों द्वारा एक मनभावन नृत्य प्रस्तुत की गई। जिसे सबों ने खूब सराहा। इस दौरान गीत के बोल थे ‘ मेरे हदय जगी है उमंग न‌ई,आज आई बहार बसंत …. ।
कार्यक्रम का अंत एक शानदार कव्वाली की प्रस्तुति से हुई। जिसके बोल थे , तेरी चौखट पे हम सर झुकाए खड़े हैं … । कार्यक्रम का संचालन प्रेमी भाई दीपक कुमार वर्मा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रेमी भाई कुणाल मेहता ने किया।

बाद में पुन: सारे सत्संगी भाई – बहन पुनः दयालबाग के सीधे प्रसारण के साथ जुड़ ग‌ये। यहां सत्संग और प्रीति भोज के बाद खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

अंत में पुरस्कार वितरण के साथ बसंतोत्सव संपन्न हुआ। ब्रांच सेक्रेट्री प्रेमी भाई कुणाल मेहता ने इस आयोजन की सफलता पर सभी सत्संगियों को बधाई दी।

इसे भी पढ़ें : Gua : टाटानगर स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक द्वारा “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” की शिक्षा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 10 करोड़ नशा-मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का 7 अगस्त को जमशेदपुर में शुभारंभ, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

जमशेदपुर : देशव्यापी नशामुक्ति जनजागरण को नई गति देने के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के नशा मुक्त भारत अभियान तथा गृह…

Spread the love

Jamshedpur : बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों के लिए ‘मदर्स मीट’ का आयोजन

जमशेदपुर : बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों की माताओं के लिए एक विशेष ‘मदर्स मीट’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time