Potka : हल्दीपोखर में नव युवक क्लब का सरस्वती पूजा पंडाल बना आकर्षण का केंद्र

  • भव्य पंडाल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाई श्रद्धालुओं की भागीदारी
  • हल्दीपोखर में स्थानीय युवाओं ने सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन सफल बनाया

पोटका : हल्दीपोखर राज कचहरी मैदान में नव युवक क्लब द्वारा तैयार किया गया सरस्वती पूजा पंडाल इस समय श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। क्लब के सदस्यों द्वारा स्वयं निर्मित इस भव्य पंडाल में ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती की सुंदर प्रतिमा स्थापित की गई है। पूजा के दौरान आसपास के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति, समृद्धि और ज्ञान की प्राप्ति की कामना कर रहे हैं। नव युवक क्लब की ओर से बालक भोजन भी उपलब्ध कराया गया और पूजा के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का आनंद और बढ़ गया।

इसे भी पढ़ें : Gua : टाटानगर स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक द्वारा “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” की शिक्षा

नव युवक क्लब की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाया उत्सव का माहौल

गौरतलब है कि नव युवक क्लब द्वारा वर्ष 2009 में सरस्वती पूजा की शुरुआत की गई थी, और अब यह पूजा अपने 17वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। इस बार भी स्थानीय लोगों में पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। पूजा के सफल आयोजन में क्लब के सदस्य शष्ठी, सुरु, गोविंदा उत्तम बागती, शुभम बोस, अभिजीत सेट, उत्तम बागती, लालटू दास, गोविंदा मुंडा, सागर सरदार, बिक्की दास, दिनुबा और सरफराज सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को बढ़ाया बल्कि सामुदायिक सहयोग और संस्कृति की महत्ता को भी उजागर किया।

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा पंचायत भवन में मैया सम्मान योजना सत्यापन शिविर का शुभारंभ

गुवा :गुवा पश्चिमी पंचायत भवन स्थित प्रज्ञा केंद्र में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मैया सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन (वेरिफिकेशन) का कार्य बुधवार से शुरू किया गया। शिविर का…

Spread the love

Jamshedpur : गोविंदपुर के राजेश कुमार रहस्यमय ढंग से लापता, गोविंदपुर थाने में परिजनों ने दर्ज करायी गुमशुदगी की रिपोर्ट

जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर सामुदायिक विकास के पास रहने वाले राजेश कुमार उर्फ स्वामी राजेश आजाद विगत रविवार तड़के 3 : 30 बजे से रहस्यमय ढंग से लापता है। दु:ख…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time