Jamshedpur : जमशेदपुर विधायक सरयू राय ने सफाई ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की

  • बन्ना गुप्ता समर्थकों द्वारा उठाए गए गंदगी मामले में दोषियों के खिलाफ कदम उठाने की अपील

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने जेएनएसी के उप नगर आयुक्त से मांग की है कि बन्ना गुप्ता समर्थकों द्वारा कदमा में उठाए गए गंदगी मामले में जिम्मेदार सफाई ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। सरयू राय ने कहा कि उन्होंने पहले दो बार औचक निरीक्षण कर ठेकेदारों की लापरवाही का आरोप लगाया था और अब वे मांग करते हैं कि मानगो में उनके निरीक्षण के दौरान निर्धारित संख्या से कम सफ़ाईकर्मी रखने वाले बबुआ झा और अन्य दो पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

इसे भी पढ़ें : Ramgarh : समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति पर जोर

सफाई व्यवस्था में कमी को लेकर विधायक ने दोहराई कार्रवाई की आवश्यकता

सरयू राय ने यह भी कहा कि बन्ना गुप्ता ने आजाद नगर और जवाहर नगर सहित अन्य क्षेत्रों में गंदगी के मामले उठाए और उन्हें जिम्मेदार ठहराया, जबकि वास्तविक दोषी बन्ना गुप्ता के करीबी ठेकेदार बबुआ झा और अन्य हैं। उन्होंने चुनौती दी कि वे जदयू से जुड़े सफाई ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हैं और दोषी पाए जाने पर उनका बचाव नहीं करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने सभी संबंधित ठेकेदारों पर उचित कार्रवाई करने की सिफारिश दोहराई, ताकि मानगो नगर निगम की सफाई व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित किया जा सके।

Spread the love

Related Posts

Jadugora : NIT जमशेदपुर में शोध कर जादूगोड़ा की बेटी मेघा महापात्र ने पेटेंट प्राप्त किया , जादूगोड़ा में खुशी की लहर

जादूगोड़ा : यूरेनियम नगरी जादूगोड़ा की बेटी मेघा महापात्र ने एन आई टी संस्थान जमशेदपुर में शोध कर पेटेंट प्राप्त किया है ।शोध क्षेत्र में पेटेंट को अत्यंत विरल उपलब्धि…

Spread the love

Gua : गुवा की बेटी प्रियंका मिंज थाईलैंड में दिखाएंगी डांस का हुनर, सम्मान समारोह में बढ़ाया गया उत्साह

गुवा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा की बेटी प्रियंका मिंज (24) अपनी प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। बचपन से ही…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time