Gua : सारंडा मुठभेड़ के बाद मानवता की हुई जीत, नक्सली के माता-पिता को पुलिस ने दिया सम्मान

गुवा : सारंडा के घने जंगलों में बीते दिनों हुई बड़ी मुठभेड़ में 17 नक्सलियों के मारे जाने की खबर जहां देशभर में सुर्खियां बनी, वहीं इस घटना के बाद सामने आई एक मानवीय तस्वीर ने लोगों के दिलों को छू लिया। मुठभेड़ के दौरान मारे गए कुख्यात इनामी नक्सली रापा मुंडा उर्फ रापा बोदरा उर्फ पावेल के माता-पिता के साथ किरीबुरू पुलिस द्वारा किया गया व्यवहार पूरे कोल्हान क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मुठभेड़ के बाद नक्सली की पहचान होने पर उसके शव के अंतिम संस्कार को लेकर असमंजस की स्थिति बनी। कई मामलों में ऐसे शव लावारिस रह जाते हैं, लेकिन किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एक अलग पहल की। उनके निर्देश पर विशेष वाहन भेजकर उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले के टोपकोई गांव से नक्सली के माता-पिता और ग्रामीणों को थाना बुलाया गया। थाना परिसर में वृद्ध माता-पिता बेहद टूटे हुए नजर आए। उन्होंने अपने ही बेटे का शव लेने से इनकार करते हुए कहा कि जिस बेटे ने गलत रास्ता चुना, उसका शरीर वे कैसे स्वीकार करें। इस पर थाना प्रभारी रोहित कुमार ने उन्हें समझाया कि बेटे की गलती के लिए माता-पिता दोषी नहीं होते और उन्हें सजा नहीं मिलनी चाहिए। काफी देर तक चली बातचीत के बाद माता-पिता बेटे का शव लेने के लिए तैयार हुए। इसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें भोजन कराया, ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किए और पूरे सम्मान के साथ विदा किया। यह घटना दिखाती है कि कठोर परिस्थितियों में भी पुलिस का मानवीय चेहरा समाज के लिए भरोसे और संवेदना का संदेश देता है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : रेडियंट झारखंड 2.0 का समापन 31 को, दूसरे दिन 5000 हजार से ज्यादा लोगों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन

Spread the love

Related Posts

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time