Gua : सेल के गुवा चिकित्सालय के रेफरल वाहन से निजी सवारी व सामान ढोने का आरोप

स्थानीय लोगों ने वाहन व ड्राइवर बदलने की मांग की

गुवा : स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के गुवा चिकित्सालय के रेफरल वाहन से निजी सवारी एवं भाड़े पर सामान ढोने का आरोप लगा है. अस्पताल की ओर से मरीजों को राउरकेला रेफर करने के लिए विंगर वाहन रखा गया है. रविवार एवं सोमवार को छोड सप्ताह के अन्य पांच दिन (मंगलवार से शनिवार) उक्त वाहन से मरीजों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया जाता है. इस दौरान देखा गया है कि उक्त वाहन में निजी सवारी तथा यात्रियों एवं दुकानदारों के सामान भी ढोए जाते हैं. बताया जाता है कि इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन को भी है. लेकिन सभी चुप्पी साधे हैं. गुवा क्षेत्र के लोगों ने ड्राइवर को हटाने तथा नए कन्ट्रेक्ट के तहत नए वाहन सप्लायर से नया वाहन संचालन की मांग की. बताया जाता है कि विगत 10 वर्षों से उक्त वाहन का परिचालन ड्राईवर किशोर दास कर रहा है.

इसे भी पढ़ें : Gua: टोकलो की बजाय दूसरी बस में सवार होकर किरीबुरू पहुंची छात्रा, पुलिस को दी गई सूचना

Spread the love

Related Posts

Gua : बड़ाजामदा में छात्रवृत्ति जागरूकता शिविर, खदान श्रमिकों के 30 बच्चों का होगा आवेदन

गुवा : बड़ाजामदा स्थित वेलडन फ्यूचर एकेडमी में सोमवार को छात्रवृत्ति योजना जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य खदान श्रमिकों के बच्चों को केंद्र सरकार की विभिन्न…

Spread the love

Gua : देवस्नान पूर्णिमा पर 300 वर्ष पुरानी परंपरा के साथ गुवा जगन्नाथ मंदिर में हुआ भव्य शाही स्नान

गुवा : देवस्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुवा स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में लगभग 300 वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरा का श्रद्धा, आस्था एवं वैदिक विधि-विधान के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time