Gua : गाडाहाथी गांव में सीआरपीएफ का सिविक एक्शन प्रोग्राम, ग्रामीणों को मिली आवश्यक सामग्रियां

  • ग्रामीण विकास और सुरक्षा बलों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का प्रयास
  • शिक्षा और विकास पर जोर, नक्सलवाद से दूर रहने की अपील

गुवा : गुवा प्रखंड के गाडाहाथी गांव में डी/26वीं वाहिनी केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कमांडेंट राजीव रंजन के दिशा-निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देना और आम जनता के बीच सुरक्षा बलों के प्रति विश्वास एवं सकारात्मक सोच विकसित करना था। इस अवसर पर ग्रामीणों के बीच सोलर लाइट, टिन शीट, खेती के लिए बीज, प्लास्टिक की पानी टंकी, स्कूली बच्चों के लिए स्कूल बैग, पेन, पेंसिल, खेल सामग्री और छाता सहित कई आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया। सामग्री पाकर ग्रामीणों में उत्साह और संतोष का माहौल देखा गया।

इसे भी पढ़ें : Gua : गंगाधर सोंसिया हत्याकांड का खुलासा, मुख्य अभियुक्त तीलू पुरती गिरफ्तार

ग्रामीणों में उत्साह, सीआरपीएफ ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए द्वितीय कमान अधिकारी प्रकाश चंद्र बादल ने कहा कि सीआरपीएफ का उद्देश्य केवल सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज के समग्र विकास में भागीदारी निभाना भी है। उन्होंने ग्रामीणों से नक्सलियों के बहकावे में न आने और बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की। इस कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट महेश्वर कुमार चौरसिया, निरीक्षक सिद्धनाथ पांडे, निरीक्षक निरंजन कुमार, उपनिरीक्षक राजीव राणा, उपनिरीक्षक रोहित कुमार (थाना प्रभारी, किरीबुरु), पंचायत प्रतिनिधि पार्वती किडो और सुमन मुंडो सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : रामनवमी पर सुरक्षा का कड़ा संदेश, प्रशासन ने Flag March निकाल उपद्रवियो की दी सख्त चेतावनी, आम जनता को दिलाया सुरक्षा का भरोसा 

 बहरागोड़ा : आगामी रामनवमी महापर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार शाम बहरागोड़ा में स्थानीय प्रशासन की ओर से क्षेत्र में फ्लैग मार्च…

Spread the love

Jadugora : दिल्ली में साइबर ठगी का आरोपी राज भक्त जादूगोड़ा से धराया, ट्रांजिट रिमांड पर ले गई दिल्ली पुलिस 

जादूगोड़ा : दिल्ली पुलिस ने जादूगोड़ा के साइबर ठगी के आरोपी राज भक्त को बुधवार को जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के इंचडा गांव से गिरफ्तार किया। उसपर दिल्ली के एक व्यक्ति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time