Gua : संयुक्त यूनियन, बेरोजगार संघ एवं सेवानिवृत्त कर्मियों ने नए सीजीएम सीबी कुमार को दी बधाई, गुवा सेल के मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा

  • प्रतिनिधिमंडल ने मजदूरों की समस्याओं, स्थायी रोजगार और बकाया भुगतान जैसे मुद्दे उठाए, सीजीएम ने दिया त्वरित समाधान का आश्वासन
  • सीबी कुमार बोले कर्मचारियों का हित और औद्योगिक सौहार्द हमारी पहली प्राथमिकता

गुवा : सेल गुवा के नव पदस्थापित मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) सी. बी. कुमार को पदभार ग्रहण करने पर आज संयुक्त यूनियन, बेरोजगार संघ और सेवानिवृत्त कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल ने गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी और उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने मजदूरों की समस्याओं, स्थायी रोजगार की मांग, सेवानिवृत्त कर्मियों के बकाया भुगतान, आवास मरम्मत कार्य और स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने जैसे कई अहम मुद्दे उठाए। प्रतिनिधियों ने कहा कि वर्षों से लंबित मांगों के पूरे नहीं होने से कर्मचारी वर्ग में असंतोष बढ़ा है और अब समय आ गया है कि इन विषयों पर ठोस कदम उठाया जाए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नवयुग दल का 31वां स्थापना दिवस 2 नवंबर को, अभिभावक सम्मान समारोह और कार्यकारिणी पुनर्गठन की तैयारी

कर्मचारियों ने जताई उम्मीद नए सीजीएम के नेतृत्व में गुवा सेल में होगा सकारात्मक बदलाव

सीजीएम सीबी कुमार ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वे गुवा सेल के समग्र विकास, कर्मचारियों के हित और औद्योगिक शांति को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के समन्वय से समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक के अंत में यूनियन और सेवानिवृत्त कर्मियों ने विश्वास जताया कि नए सीजीएम के नेतृत्व में मजदूर-प्रबंधन संबंध और अधिक मजबूत होंगे तथा गुवा सेल नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ड्रीम होम रियल एस्टेट ग्रुप ने धातकीडीह मक्का मस्जिद के चार इमामों को नजराने में दी 900 sqft जमीन

जमशेदपुर : ड्रीम होम रियल एस्टेट ग्रुप द्वारा मक्का मस्जिद धतकीडीह में एक कार्यक्रम के दौरान चार मौलवी इमाम को 900 — 900 स्क्वायर फिट का जमीन नजराना के रूप…

Spread the love

Gua : सेल गुवा वित विभाग में महाप्रबंधक अनुपम कुमार सिंह ने दिया योगदान, कहा-विकास सीखने के लिए परिवर्तन जरूरी है

गुवा : सेल गुवा में वित विभाग के महाप्रबंधक अनुपम कुमार सिंह ने बुधवार को योगदान दिया. योगदान के बाद साक्षात्कार में बताया कि सेल में कार्यरत हर पदाधिकारी पद…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time