Gua : नेहरू युथ क्लब सोसोपी दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन

  • विधायक सोनाराम सिंकु ने अनुशासन और नशापान से दूर रहने का संदेश दिया
  • फाइनल मुकाबले में विधायक ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी

गुवा : गुवा के जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत नेहरू युथ क्लब, सोसोपी द्वारा आयोजित द्वि-दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच भव्य समापन समारोह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जबकि वरिष्ठ कांग्रेसी दिनेश प्रधान विशिष्ट अतिथि रहे। आयोजन समिति ने विधायक का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। विधायक ने फाइनल मुकाबले में पहुँची टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लिया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने नेहरू युथ क्लब, सोसोपी के सफल आयोजन के लिए समिति को बधाई दी।

इसे भी पढ़ें : Gua : अंकुआ टोले में सोलर जलमीनार का टाइमर चोरी, ग्रामीण परेशान

खेल के साथ सुरक्षा और जागरूकता पर दिया संदेश

विधायक सोनाराम सिंकु ने उपस्थित दर्शकों और खिलाड़ियों को क्षेत्र में जंगली जानवरों द्वारा घटित घटनाओं से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि हाथी प्रभावित क्षेत्रों में शाम और रात को अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और गजराजों से दूरी बनाए रखनी चाहिए। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, एकजुटता और प्रेमभाव से खेलने तथा नशापान से दूर रहने का संदेश दिया। फाइनल मैच का शुभारंभ विधायक ने फुटबॉल को किक मारकर किया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : NH-49 पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

फाइनल मुकाबला कोचड़ा एफ सी और ब्लैक पैंथर के बीच खेला गया, जिसमें कोचड़ा एफ सी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरा स्थान ब्लैक पैंथर, तीसरा स्थान स्टोन ईस ब्लैक और चौथा स्थान केरला ब्लास्टर को मिला। विधायक ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष मनोज सिंकु, कमिटी अध्यक्ष श्रीराम लामाय, राजू हेंब्रम, रंजन गोप, जगदीश बोयपाई, कुंज बिहारी बोयपाई, रमेश लामाय, फ्रांसिस बोयपाई, लक्ष्मण बोयपाई तथा नेहरू युथ क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इस आयोजन ने युवाओं में खेल के प्रति रुचि और समुदाय में भाईचारे की भावना को मजबूत किया।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

विश्व कार फ्री डे : कोलकाता की सड़कों पर 250 साइकिलिस्टों ने पर्यावरण अनुकूल परिवहन और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

कोलकाता : विश्व ‘कार फ्री डे’ के अवसर पर मंगलवार को कोलकाता की सड़कों पर करीब 250 साइकिलिस्टों ने पर्यावरण अनुकूल परिवहन और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। स्वामी विवेकानंद के…

Spread the love

Jhargram : आरएसएस ने शताब्दी वर्ष में दौड़ व कबड्डी प्रतियोगिता का किया आयोजन, प्रतिभागियों को मिला प्रशस्ति-पत्र, पदक और पुरस्कार 

झाड़ग्राम : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ की ओर से आयोजित युवा सम्मेलन के तहत मंगलवार को हिंदू मिशन मैदान में ‘भारत जागो दौड़’…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time