Gua : टाटा डीएवी नोवामुंडी की कराटे चैम्पियन आस्था सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

  • नेशनल स्पोर्ट्स में सिल्वर मेडल से सम्मानित
  • विद्यालय और शिक्षकों के सहयोग से मिली सफलता
  • शिक्षकों के मार्गदर्शन से बढ़ी खेल प्रतिभा

गुवा : डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के अंडर 17 कराटे प्रतियोगिता में टाटा डीएवी नोवामुंडी की कराटे चैम्पियन आस्था सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर अद्वितीय पहचान बनाई। नई दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में आस्था ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि ने विद्यालय और झारखंड-एल जोन की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया। विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत कुमार भूयान ने इस सफलता का श्रेय डीएवी झारखंड-एल जोन की क्षेत्रीय निदेशक रेखा कुमारी और राष्ट्रीय निदेशक डॉ. वीर सिंह को दिया। उन्होंने कहा कि डीएवी नोवामुंडी प्रतिभा निखारने की जीवंत प्रयोगशाला है और आस्था की उपलब्धि इसी वृक्ष का एक गरिमामय पुष्प है।

इसे भी पढ़ें : Gua : थलकोबाद गांव में सीआरपीएफ का सिविक एक्शन प्रोग्राम, बच्चों को मिली शैक्षणिक सामग्री

आस्था सिंह ने कराटे में बनाया नया रिकॉर्ड

आस्था की इस सफलता पर टाटा स्टील महाप्रबंधक देबाशीष जेना और नोवामुंडी प्रमुख डी. विजयेन्द्र ने बधाई दी। प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय उत्कृष्ट पठन-पाठन के साथ-साथ सह शैक्षणिक गतिविधियों द्वारा बच्चों की प्रतिभा को खेलकूद में निखारने के लिए सतत प्रयासरत है। आस्था की उपलब्धि ने विद्यालय में उत्साह का माहौल बना दिया है। इस सफलता का श्रेय क्रीड़ा शिक्षक हर्ष धनवार और टीम नियत्रक जे. रमा को भी दिया गया, जिनके सहयोग और दिशा-निर्देशन ने आस्था को राष्ट्रीय स्तर पर चमकने का अवसर प्रदान किया। बच्चों की सफलता इस बात का संकेत है कि विद्यालय निरंतर सकारात्मक सोच और बौद्धिक विकास के लिए कृत संकल्पित है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : आरएसएस ने शताब्दी वर्ष में दौड़ व कबड्डी प्रतियोगिता का किया आयोजन, प्रतिभागियों को मिला प्रशस्ति-पत्र, पदक और पुरस्कार 

झाड़ग्राम : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ की ओर से आयोजित युवा सम्मेलन के तहत मंगलवार को हिंदू मिशन मैदान में ‘भारत जागो दौड़’…

Spread the love

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले की टी-20 टीम के ऑक्शन में बाहरी खिलाड़ियों की एंट्री, स्थानीय खिलाड़ियों के अवसर पर उठा सवाल

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में टी-20 टूर्नामेंट की संभावित तिथि 22 सितंबर रखी गई है, जबकि खिलाड़ियों का ऑक्शन 12 सितंबर को होना है। इसी बीच 9 सितंबर को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time