Gua : बड़ाजामदा बाजार में दो मोबाइल दुकानों में लाखों की चोरी,  छानबीन में जुटी पुलिस

गुवा : बड़ाजामदा बाजार क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने बाजार स्थित दो मोबाइल दुकानों का ताला तोड़कर करीब 30 लाख रुपये के मोबाइल चोरी कर लिए। इस घटना से स्थानीय दुकानदारों में दहशत का माहौल है। घटना के संबंध में बड़ाजामदा थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने बताया कि पिछले एक महीने से क्षेत्र में छोटे-मोटे दुकानों और मोबाइल चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पुलिस ने एक दिन पूर्व हुई चोरी के मामले में एक नाबालिग लड़के को चोरी किए गए मोबाइल के साथ पकड़ा भी था। थाना प्रभारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि इन घटनाओं में पड़ोसी राज्य ओडिशा से आने वाले कुछ नाबालिग बच्चे शामिल हो सकते हैं, जो नशे की लत के कारण इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और चोरों की तलाश में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही बाजार क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : Gua : सारंडा में वन अग्नि रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : फ्लाई ऐश डंपिंग पर सख्त हुए विधायक संजीव सरदार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को लिखा पत्र

किसानों की जमीन और पर्यावरण को नुकसान पर जताई चिंता, अविलंब रोक लगाने की मांग पोटका : पोटका के विधायक संजीव सरदार ने पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों…

Spread the love

Jamshedpur : रिम्स में इलाजरत भोंदू की पत्नी को वकीलों ने पचास हजार रुपए सौंपे : सुधीर कुमार पप्पू 

जमशेदपुर : जिला बार एसोसिएशन के कर्मी सुशांत नामता उर्फ भोंदू के परिजनों को वकीलों के प्रतिनिधिमंडल ने पचास हजार रुपए नगद राशि सौंपी। भोंदू तकरीबन 50 वर्षों से सेवा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time