Hazaribagh: जंगल में भीषण मुठभेड़ सुरक्षाबलों ने तीन इनामी नक्सलियों को किया ढेर

हजारीबाग :  हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र के पाती पिरी जंगल में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने तीन कुख्यात नक्सलियों को ढेर कर दिया।

मारे गए नक्सलियों में संगठन की केंद्रीय समिति का सदस्य सहदेव सोरेन उर्फ परवेश भी शामिल है। सहदेव पर सरकार ने एक करोड़ रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। मौके से एके-47 समेत कई हथियार बरामद किए गए।

बाकी दो नक्सलियों की पहचान रघुनाथ हेंब्रम और बीरसेन गंझू उर्फ रामखेलावन के रूप में हुई। रघुनाथ हेंब्रम बिहार-झारखंड विशेष क्षेत्र समिति का सदस्य था और उस पर 25 लाख रुपए का इनाम था। वहीं बीरसेन गंझू पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

इस अभियान में कोबरा 209 और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम ने हिस्सा लिया। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा कि यह सुरक्षाबलों की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों की हर गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: धोखे की शादी और मारपीट से से तंग आकर युवती ने लगाई आग, हालत गंभीर

 

Spread the love

Related Posts

Muri : चैत्र सप्तमी को कालरात्रि के रुप में पूजीं गई मां दुर्गा

मुरी : श्री श्री नव दुर्गा पूजा समिति बुढाम के द्वारा आयोजित चैती दुर्गा पूजा में सप्तमी के दिन मां दुर्गा के महा कालरात्रि रुप की पूजा अर्चना की गई।…

Spread the love

Muri : रक्तदान के प्रति सही जानकारी व जागरूकता आवश्यक : देवेंद्र नाथ महतो

सत्संग के समापन अवसर पर सोनाहातु में रक्तदान शिविर का आयोजन मुरी :  राष्ट्रीय संत असंग देव जी के सत्संग के समापन अवसर पर सोमवार को सोनाहातु के बाजारटांड़ में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time