Hazaribagh : एनटीपीसी कोयला परियोजना केरेडारी के डीजीएम की गोली मारकर हत्या

 

हजारीबाग : एनटीपीसी कोयला परियोजना केरेडारी के डीजीएम कुमार गौरव की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। कुमार गौरव कोयला डिस्पैच डिपार्टमेंट के डीजीएम थे। उनकी हत्या की खबर मिलने के बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह हजारीबाग स्थित अपने घर से अपने कार्यालय जाने के लिए कंपनी के वाहन से रवाना हुए थे। इसी दौरान कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतहा चौक के पास बाइक से अपराधियों ने उनके वाहन को ओवरटेक करते हुए उन पर गोली चला दी।

इसके तार भी लेवी से ही जोड़कर देखे जा रहे हैं

आनन फानन में उन्हें आरोग्य अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। बताया जाता है कि कुमार गौरव नालंदा बिहार के रहने वाले थे l इससे पहले भी आउटसोर्सिंग कंपनी के जीएम की हत्या लेवी के लिए अपराधी द्वारा की जा चुकी है। इसके तार भी लेवी से ही जोड़कर देखे जा रहे हैं। क्योंकि कुमार गौरव पर ही कोयला डिस्पैच की जिम्मेदारी थी।

इसे भी पढ़ें : NEET UG 2025: कल से खुलेगा करेक्शन विंडो, जानिए आवेदन में क्या-क्या बदल सकते हैं आप?

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Gua : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में झगड़ा में युवक की हत्या कर कुआं में छुपा दिया शव, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

गुवा : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मागे पर्व के मौके पर हड़िया पीने के दौरान हुए झगड़ा में एक युवक की हत्या कर कुआं में शव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time