Jharkhand: तीर्थ यात्रा पर केदारनाथ पहुंचे हेमंत सोरेन, वित्त आयोग की बैठक में रहेंगे अनुपस्थित

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग स्थित केदारनाथ धाम पहुंचे. इस दौरान उनके साथ पत्नी कल्पना सोरेन और बच्चे भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर राज्यवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की.

यात्रा के बाद मुख्यमंत्री ने परिवार संग केदारनाथ धाम की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें श्रद्धा और आध्यात्मिक भाव स्पष्ट झलकते हैं.

विशेष विमान से रवाना हुए थे सीएम
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 मई को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए. यह यात्रा पारिवारिक और धार्मिक दोनों ही दृष्टि से महत्त्वपूर्ण मानी जा रही है. सीएम की यह तीर्थ यात्रा 1 जून तक चलेगी, जिसके बाद वे रांची लौटेंगे.

वित्त आयोग की बैठक में नहीं रहेंगे शामिल
मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में 30 मई को 16वें वित्त आयोग की टीम के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है. इस बैठक में राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर आयोग के साथ संवाद करेंगे.

हालांकि मुख्यमंत्री ने इस बैठक की तैयारी के लिए एक दिन पूर्व वित्त मंत्री और संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की थी. इस दौरान आयोग के समक्ष प्रस्तुत किए जाने वाले सुझावों और मांगों को अंतिम रूप दिया गया, साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए गए.

इसे भी पढ़ें : PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन, रोड शो से गूंजी राजधानी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नारायणी धाम में श्री राणी सती दादीजी का मंगलपाठ 11 सितंबर को, गजरा और चुनरी उत्सव का  होगा आयोजन

जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट द्वारा भाद्रपद अमावस्या के पावन अवसर पर सोनारी सी एच एरिया स्थित नारायणी धाम (भूतनाथ मंदिर परिसर) में श्री राणी सती…

Spread the love

Potka : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग के जानलेवा प्रदूषण के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान, 12 सितंबर से चलेगा ग्रामीणों का हस्ताक्षर अभियान, इसके बाद धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

पोटका : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग से फैल रहे प्रदूषण के खिलाफ अब चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इसकी घोषणा जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, मुखिया देवी कुमारी भूमिज सहित अन्य नेताओं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time