Saraikela: दो रैयती प्लॉटों पर अवैध कब्ज़ा, अधिकारियों के चक्कर लगाने को मजबूर पाल परिवार

सरायकेला:  चांडिल थाना क्षेत्र के रूचाप पंचायत में दो रैयती प्लॉटों पर अवैध कब्ज़े का गंभीर मामला सामने आया है। मकान निर्माण में किसी तरह का विवाद न हो, इसके लिए पाल और पीड़ित परिवार ने स्थानीय मुखिया, सीओ, थाना और अनुमंडल पदाधिकारी तक कई बार लिखित आवेदन देकर स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की है। इसके बावजूद उन्हें अब तक कोई ठोस समाधान नहीं मिला है और पाल परिवार न्याय के लिए लगातार भटक रहा है।

जानकारी के अनुसार, ब्रज भूषण पाल के पिता ने 20 सितंबर 1977 को टिरू भुईयाँ और बिरू भुईयाँ से क्रमशः प्लॉट 968 (5 डिसेमिल) और प्लॉट 969 (28 डिसेमिल) को कोबाला दलील संख्या 3921 के माध्यम से खरीदा था। कुल 33 डिसमिल जमीन आज भी उनके परिवार के नाम पर पंजीकृत है।

पाल परिवार का आरोप है कि पिछले कुछ वर्षों में स्थानीय कुछ लोगों ने इन दोनों प्लॉटों पर अनधिकृत निर्माण और कब्ज़ा कर लिया है। शरत चंद्र कुम्हार का कहना है कि उन्होंने चांडिल थाना और अन्य अधिकारियों को कई बार शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल आश्वासन ही मिला।

ब्रज भूषण पाल ने बताया, “हमने कई बार लिखित आवेदन दिया, पर हर बार सिर्फ इंतजार ही मिला। अब हमें मजबूर होकर उच्च अधिकारियों से न्याय की अपील करनी पड़ रही है।”

मामले की गंभीरता को देखते हुए चांडिल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय प्रशासन ने भी अवैध कब्ज़ा हटाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: डालसा सचिव ने वरिष्ठ नागरिकों को दी प्रमुख अधिकारों की जानकारी, कहा – प्रताड़ना पर SDO कोर्ट में करें शिकायत

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बर्मामाइंस में कार से कुचलकर तीन वर्ष के बच्चे की दर्दनाक मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के स्टार टॉकीज के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन वर्ष के बच्चे की मौत हो गई. उक्त बच्चा बर्मामाइंस स्टार टॉकीज…

Spread the love

Potka : बड़ा भूमरी में नव कुंज महोत्सव की शुरुआत, भव्य कलश यात्रा शामिल हुईं 301 कन्याएं

पोटका : पोटका प्रखंड के बड़ा भूमरी में नवजागरण समिति द्वारा नव कुंज महोत्सव के भव्य आयोजन की शुरुआत 301 कन्याओं की कलश यात्रा के साथ की गई। कलश यात्रा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time