Jamshedpur: डालसा सचिव ने वरिष्ठ नागरिकों को दी प्रमुख अधिकारों की जानकारी, कहा – प्रताड़ना पर SDO कोर्ट में करें शिकायत

जमशेदपुर:  नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जमशेदपुर की ओर से सोमवार को गोविंदपुर पंचायत भवन में सिनियर सिटीजन एक्ट पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, समिति सदस्यों, पंचायत सचिव और डालसा के पीएलवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार ने वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकार विस्तार से समझाए। उन्होंने कहा कि सिनियर सिटीजन एक्ट आने के बाद अब कोई भी बुजुर्ग अपने अधिकार से वंचित नहीं रहेगा।

उन्होंने बताया कि— यदि किसी बुजुर्ग को बेटा-बेटी या परिवार का सदस्य घर से निकाल देता है, तो वे खुद को असहाय न समझें। इस कानून के तहत उन्हें न्याय अवश्य मिलेगा। वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर बुजुर्ग भी कानूनी सहायता ले सकते हैं।

सचिव ने कहा कि कई मामलों में बुजुर्गों को शारीरिक या मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है, जो कानूनन अपराध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि— दोषी बेटा-बेटी हो, बहू-दामाद, पोता-पोती या कोई भी सदस्य – सभी पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। अगर बुजुर्गों की देखभाल में लापरवाही होती है—खाना, रहना, कपड़ा या इलाज की सुविधा न दी जाए—तो स्थानीय थाना तुरंत कार्रवाई करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि बेटा हो या बेटी, विवाहित पुत्री भी बुजुर्ग माता-पिता को गुजारा भत्ता देने से इनकार नहीं कर सकती।

धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि— कोई भी पीड़ित बुजुर्ग एसडीओ कोर्ट में लिखित शिकायत कर सकता है। आवश्यकता होने पर डालसा कार्यालय में सीधे संपर्क कर सकता है। उन्हें नि:शुल्क अधिवक्ता भी उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने अपनी समस्याएं और सवाल रखे, जिनका समाधान मौके पर किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद गोविंदपुर पंचायत समिति की ओर से डालसा सचिव को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में डालसा पीएलवी एवं स्थानीय प्रतिनिधियों में सुनीता कुमारी, दिलीप जायसवाल, नागेंद्र कुमार, आशीष प्रजापति, जोबारानी बास्के, प्रकाश मिश्रा, दीपक कुमार, सुशांत कुमार, सुनीता झा, फ्रांसिस मरांडी, गोविंदपुर थाना प्रभारी पवन कुमार सहित पंचायत के मुखिया, सचिव और समिति सदस्य मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: JMM प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने उपायुक्त से की मुलाकात, बकाया डीलर्स कमिशन के भुगतान की उठाई मांग

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : एसआईआर ड्यूटी के दौरान शिक्षक की मौत, शिक्षकों ने जताया भारी आक्रोश, मुआवजा व बुनियादी सुविधाएं देने की मांग 

बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा के बरागाढ़िया मध्य विद्यालय में पदस्थापित 51 वर्षीय शिक्षक नील मोहन माईती का बुधवार को पुरनापानी पंचायत में एसआईआर (SIR) ड्यूटी के दौरान अचानक निधन…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस की मासिक समीक्षा बैठक में एसएसपी ने मातहतों को दिए हर हाल में अपराध नियंत्रण के निर्देश, शहरभर में लगेंगे 300 नए सीसीटीवी कैमरे

जमशेदपुर : जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित शिकायतों के निष्पादन, नशे और अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ आगामी त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस की मासिक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time