Jamshedpur: JMM प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने उपायुक्त से की मुलाकात, बकाया डीलर्स कमिशन के भुगतान की उठाई मांग

जमशेदपुर:  जमशेदपुर में आज JMM के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी के नेतृत्व में फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन, जिला और प्रखंड कमिटी के संघ पदाधिकारियों का शिष्टमंडल उपायुक्त से मिला। बैठक में जिला में बकाए डीलर्स कमिशन का मुद्दा उठाया गया।

जिला में NFSA (राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम) का दिसंबर 2024 से अक्टूबर 2025 तक और ग्रीन कार्ड का दिसंबर 2023 से अक्टूबर 2025 तक का कमिशन में केवल कुछ प्रखंडों के डीलरों को ही भुगतान हुआ। ग्रीन कार्ड पर सिर्फ आठ महीने और NFSA में केवल दो महीने का भुगतान अनुभाजन और दो प्रखंड गुड़ाबांधा तथा मुसाबनी को ही मिला। बाकी प्रखंडों के डीलर्स का भुगतान अभी बाकी है।

डीलर्स संघ के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त से अपील की कि सभी दुकानदारों का बकाया कमिशन जल्द से जल्द भुगतान किया जाए। उपायुक्त ने विभागीय सचिव से बात कर दस दिन के अंदर बकाया कमिशन का भुगतान कराने का आश्वासन दिया।

इस बीच कुणाल सारंगी ने संघ के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि अगर दस दिन में भुगतान नहीं होता है, तो वे रांची जाकर मुख्यमंत्री और खाद्य आपूर्ति मंत्री से मिलकर इस समस्या का समाधान करेंगे।

बैठक में जिला कमिटी के अध्यक्ष मोहन साव ‘पारस’, महासचिव प्रमोद गुप्ता, घाटशिला प्रखंड कमिटी के पदाधिकारी निताई साहू, सचिन कुमार दास, जगदीश मंडल, अमित गोराई और रंजन नाथ मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: विवेकानंद केंद्र के नए भवन का उद्घाटन 19 नवंबर को, राज्यपाल रहेंगे मुख्य अतिथि


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time