Adityapur: आदित्यपुर गोलीकांड में 24 घंटे में बड़ा खुलासा, बदला लेने की नियत से हुई थी फायरिंग – चार गिरफ्तार

आदित्यपुर: आदित्यपुर त्रिपुरारी कॉलोनी, सालडीह बस्ती में हुए गोलीकांड के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित दीपांकर भुईंया पर अपराधियों ने गोली चलाकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था. घटना के तुरंत बाद सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 24 घंटे के भीतर इस गंभीर अपराध का पर्दाफाश कर दिया.

गिरफ्तार अपराधियों के पास से हथियार व बाइक बरामद
गिरफ्तार अपराधियों में मोहित प्रमाणिक उर्फ छोटकु (सालडीह बस्ती), सुजल बच्चा उर्फ बोडु (मांझी टोला), रोहित देशपांडे उर्फ चिकु (सालडीह) और जिशू गोप (चांदनी चौक, मांझी टोला) शामिल हैं. इनके पास से एक लोडेड पिस्टल, 7.65 मिमी के दो जिंदा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त Hero Splendor मोटरसाइकिल बरामद की गई है. पूछताछ के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है कि मोहित प्रमाणिक ने अपने पिता सुभाष प्रमाणिक पर अगस्त 2024 में हुई फायरिंग की घटना को लेकर बदले की भावना से यह हमला किया. मोहित ने अपने साथियों के साथ मिलकर दीपांकर भुईंया को जान से मारने की नीयत से गोली चलाई.
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और अपराधियों की गिरफ्तारी से स्थानीय लोगों में राहत की भावना है. पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: साइबर ठगी में दो गिरफ्तार, तीन तरीकों से करते थे ठगी

Spread the love

Related Posts

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *