Jamshedpur: बलिदानियों की याद में, माँ भारती के सम्मान में, काले ने भरी हुंकार देखें Video – अखंड तिरंगा यात्रा 23 मार्च को

जमशेदपुर: नमन संस्था द्वारा 23 मार्च को आयोजित होने वाली 10वीं अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा की सफलता सुनिश्चित करने के लिए बैठकें लगातार जारी हैं. इस सिलसिले में बिरसानगर जोन नं. 3D, पहाड़ी के ऊपर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें यात्रा के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.

शहीदों के सम्मान का प्रतीक

संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने बैठक में कहा कि यह यात्रा केवल शहीदों के बलिदान का सम्मान करने के लिए नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय एकता और अखंडता को भी मजबूती से स्थापित करने का एक प्रयास है. उन्होंने कहा, “हमारे वीर शहीदों का बलिदान कभी नहीं भुलाया जा सकता. यह यात्रा उन शहीदों के योगदान और उनकी कुर्बानियों की याद में आयोजित की जा रही है.”

 

संगठन की ओर से आह्वान

काले ने उपस्थित सभी लोगों से आह्वान किया कि वे इस ऐतिहासिक यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों और इसे भव्य और ऐतिहासिक बनाने में सहयोग करें. बैठक में काशीनाथ प्रधान, कलाकांतो महतो, वीरगु मंडल, कार्तिक महतो, आकाश, जगदीश, उमेश, सुमंतो, अर्जुन, विशु, विशभानु, शिबू, बुद्धदेव और अन्य ने इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए संकल्प लिया.

इसे भी पढ़ें : jamshedpur: होली मिलन समारोह में गूंजे रंग और उमंग, भारतीय एकता मंच का शानदार आयोजन

Spread the love

Related Posts

Gua : विजय- टू खदान चालू नहीं होने से बड रहा है जनाक्रोश : पूनम गिलुवा

गुवा : टाटा स्टील की विजय- टू खदान को चालू कराने की मांग पर ग्रामीणों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। इस संदर्भ में नोवामुंडी प्रखण्ड प्रमुख पूनम गिलुवा ने…

Spread the love

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time