Jamshedpur: तंत्र मंत्र के चक्कर में दोस्त ने ली दोस्त की जान, आरोपी गिरफ्तार – गाढ़ाबासा में तनाव

जमशेदपुर:  गोलमुरी थाना क्षेत्र के गाढ़ाबासा बस्ती में सोमवार देर रात एक 22 वर्षीय युवक अजय बासा उर्फ डांटू की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना से पूरे इलाके में सन्नाटा और तनाव फैल गया। जानकारी के अनुसार, अजय देर रात अपने मित्र संदीप के साथ घर से निकला था। कुछ घंटे बाद उसकी लाश खून से लथपथ गाढ़ाबासा में मिली। स्थानीय लोगों ने उसे टाटा मुख्य अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि संदीप तांत्रिक गतिविधियों में लिप्त था और जादू-टोना के बहाने उसने ही हत्या की। आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर हंगामा भी किया।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संजय सुमन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।

मृतक अजय घर का इकलौता बेटा था। कुछ दिन पहले ही उसके पिता का निधन हुआ था, जिससे परिवार पहले से ही दुख में था। बेटे की हत्या से मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गाढ़ाबासा में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

यह घटना एक बार फिर अंधविश्वास और जादू-टोना जैसी कुप्रथाओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है और समाज को जागरूक होने की आवश्यकता याद दिलाती है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: जिला कांग्रेस ने की भाजपा प्रवक्ता पर FIR की मांग, राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी पर कांग्रेस सख्त

Spread the love

Related Posts

Muri : कारगिल शहीद नागेश्वर महतो के सम्मान में कारगिल मेला का आयोजन 

मुरी : सिल्ली विस के बांसिया में कारगिल शहीद नागेश्वर महतो के सम्मान में विशाल कारगिल मेला का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि विधायक अमित महतो ने कारगिल शहीद…

Spread the love

Ramgrah : तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई, बाइक सवार की मौत, मुआवजे के लिए लोगो ने सड़क किया जाम

रामगढ़ : रामगढ़ जिले के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के सारुबेडा में सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *