Chaibasa : जुडियो कंपनी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 49 हजार 500 रुपए की ठगी, सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज

चाईबासा : ऑनलाइन ठगों द्वारा जुडियो कंपनी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 49 हजार 500 रुपए की ठगी कर ली। यह वाक्या सफर बाजार निवासी संदीप कुमार साव के पुत्र श्रेय कुमार साव के साथ हुआ। इस संबंध में एक प्राथमिकी सदर थाने में दर्ज कराई गई है। भुक्तभोगी श्रेय कुमार साव ने बताया कि जूडियो की फ्रेंचाइजी के लिए गूगल में सर्च करने के बाद ट्रेंट जूडियो डॉट कॉम पर अपना पूरा विवरण डाला जिसके बाद ईमेल के आधार पर फ्रेंचाइजी पाने के लिए आधार कार्ड , पैन कार्ड , फोटो , बैंक स्टेटमेंट और 3 साल का आयकर रिटर्न और प्रॉपर्टी डिटेल जमा करने के लिए निर्देश दिया गया । इसके बाद दूरभाष पर प्रिया अग्रवाल नामक महिला के साथ उसकी वार्ता हुई।

दो दिन बाद फर्जी कंपनी ने जमा कराया पैसा

2 दिन बाद उन्हें मेल आया कि आपका चयन जूडियो फ्रेंचाइजी के लिए हो गया है। 24 घंटे के अंदर 49500 रुपए ट्रेंट लिमिटेड जिसका खाता नंबर 5747012921 में जमा करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद दिए गए खाता नंबर में पैसे जमा करने पर मैसेज आया उसके द्वारा भेजा गया पैसा दूसरे बैंक कोटक महिंद्रा बैंक में सुभाष चंद्र शर्मा के नाम पर जमा हो गया है। पैसे दूसरे व्यक्ति के खाते में जमा होने की सूचना पर ठगे जाने की आशंका हुई। इसके बाद भुक्तभोगी ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के अलावा बैंक की हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। साथ ही साइबर क्राइम हेल्पलाइन को फ्रॉड किए जाने की शिकायत भेज दिया।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : निर्धारित लक्ष्य अनुरूप योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें पदाधिकारी- उपायुक्त

Spread the love

Related Posts

Potka : चालियामा में 32वीं ‘अपूर पाठशाला’ शुरू, बांग्ला भाषा संरक्षण की पहल

पोटका : माताजी आश्रम, हाता की ओर से बांग्ला भाषा के संरक्षण और नई पीढ़ी को मातृभाषा से जोड़ने के उद्देश्य से राजनगर प्रखंड के चालियामा गांव में 32वीं ‘अपूर…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा मेन रोड में धूल प्रदूषण से दुकानदार व ग्रामीण परेशान, प्रशासनिक अधिकारियों से कार्रवाई की मांग

गुवा : चाईबासा जिले के बड़ाजामदा मेन रोड में भारी धूल प्रदूषण को लेकर दुकानदारों एवं ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। इस संबंध में स्थानीय दुकानदारों और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time