Deoghar: देवघर से दिल्ली आने-जाने वाली इंडिगो की नाइट फ्लाइट 15 जून से होगी बंद

 

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-टू में काम होने के कारण तीन माह यात्रियों को होगी परेशानी.

 

देवघर:  रात में विमान से देवघर से दिल्ली जाने और आने वाले यात्रियों के लिए 15 जून से परेशानी बढ़ने वाली है। देवघर-दिल्ली के बीच उड़ान भरे वाली इंडिगो फ्लाइट की सेवा तीन माह के लिए बंद होने वाली है। इंडिगो प्रबंधन के इस निर्णय के कारण अब 14 जून के बाद की फ्लाइट की बुकिंग भी बंद कर दी गई है। इसको लेकर यात्रियों में निराशा भी देखी जा रही है। हालांकि देवघर एयरपोर्ट से देवघर-दिल्ली और दिल्ली-देवघर के बीच इंडिगो की दिन की फ्लाइट हर दिन यात्रियों के लिए उपलब्ध है। लेकिन रात की फ्लाइट तीन माह के लिए बंद होने जा रही है। देवघर एयरपोर्ट में इंडिगो के प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-टू में काम हो रहा है। इस नाइ फ्लाइट सेवा 15 जून से अगले तीन माह तक बाधित रहेगी।

निशिकांत दुबे के प्रयास से शुरू हुई थी रात्रि सेवा

भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के प्रयासों से शुरू हुई विमान सेवाओं से जहां एक ओर देश-विदेश में रहने वाले श्रद्धालुओं के लिए बाबा वैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करना आसान हो गया है, वहीं रात्रिकालीन विमान सेवा की शुरुआत होने से दिल्ली से आने वाले भक्तों की उसी दिन वापसी भी संभव हो पा रही है। परंतु तकनीकी कारणों से लिए जा रहे निर्णय के आलोक में अब जून माह के मध्याह्न से आने वाले तीन माह तक दिल्ली से बाबा की पूजा कर श्रद्धालु उसी दिन वापस दिल्ली नहीं लौट पाएंगे।

16 अप्रैल से नाइट फ्लाइट की हुई थी शुरूआत

बताते चलें कि देवघर एयरपोर्ट से 16 अप्रैल 2025 से ही रात्रि विमान सेवा की शुरुआत हुई है।इतना ही नहीं यह निर्णय यात्रियों के साथ इंडिगो प्रबंधन के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। एयरपोर्ट शुरू होने वाले दिन से ही समय-समय पर विमान सेवाओं का विस्तार होता रहा है। पहले कोलकाता, दिल्ली, रांची, पटना और उसके बाद क्रमशः बंगलुरू, मुंबई के लिए देवघर एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट दिन में उड़ान भरने के साथ लैंड करती थी। वहीं उड़ान योजना के तहत रांची और पटना के लिए फ्लाइट गत कुछ समय से बंद कर दी गयी है। फिर 16 अप्रैल से देवघर एयरपोर्ट से रात्रि विमान सेवा की शुरुआत कर गयी। दिल्ली से इंडिगो की सीधी फ्लाइट शाम 5:15 बजे उड़ान भर 1 घंटे 55 मिनट बाद शाम 7:10 बजे देवघर एयरपोर्ट पर लैंड करती है। पुनः वही विमान देवघर से दिल्ली के लिए शाम 7:40 बजे उड़ान भर 9:30 बजे दिल्ली पहुंचती है। रात्रि विमान सेवा शुरू होने को लेकर देवघर एयरपोर्ट के रनवे पर इंडिगो विमान का स्वागत वाटर सैल्यूट से किया गया था। रात्रि विमान सेवा शुरू होने से यात्रियों को दिल्ली जाने और वहां से वापसी में काफी सहूलियत भी मिल रही है।

अभी यहां के लिए उपलब्ध है विमान सेवा

देवघर एयरपोर्ट से वर्तमान में कोलकाता, दिल्ली, बंगलुरू और मुंबई के लिए इंडिगो की फ्लाइट दिन से रात तक उड़ान भरने के साथ लैंड कर रही है। वहीं पूर्व में शुरू की गई रांची व पटना की विमान सेवाएं हालिया कुछ समय से बंद हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: न्यू बारीडीह पार्क में पतंजलि योग परिवार ने चलाया योग जन जागृति अभियान

Spread the love
  • Related Posts

    Ranchi : सोनाहातू के लापता युवक हरिहर महतो के परिजनों से मिले देवेंद्र नाथ महतो

    छह दिनों से लापता 25 वर्षीय युवक, प्रशासन से तेज कार्रवाई की मांग रांची : रांची के सोनाहातू प्रखंड अंतर्गत तेलवाडीह पंचायत के डोमाडीह गांव निवासी हरिहर महतो (25 वर्ष),…

    Spread the love

    Gua : छोटानागरा से मनोहरपुर तक सड़कों का हो रहा कायाकल्प, ग्रामीणों में खुशी

    प्रधानमंत्री योजना के तहत सड़कें बन रहीं चकाचक, आवागमन होगा सुगम प्रधानमंत्री योजना से सड़कें बन रहीं बेहतर और सुरक्षित गुवा : गुवा क्षेत्र में इन दिनों सड़क निर्माण कार्य…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *