Kharagpur: हल्दिया और तमलुक स्टेशनों पर रेलवे बोर्ड निदेशक का निरीक्षण, गुणवत्ता और सुरक्षा पर जोर

खड़गपुर:  रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (स्टेशन विकास-II) डॉ. संजीव कुमार गर्ग ने आज खड़गपुर मंडल के हल्दिया और तमलुक स्टेशनों पर चल रहे अमृत स्टेशन परियोजना के विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

डॉ. गर्ग ने परियोजना की प्रगति, डिज़ाइन और गुणवत्ता का जायज़ा लिया। इस दौरान मंडल के वरिष्ठ अधिकारी और गति शक्ति इकाई के मुख्य परियोजना प्रबंधक भी मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि काम तय समय सीमा में पूरा हो तथा गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों से कोई समझौता न हो।

डॉ. गर्ग ने बताया कि इस परियोजना के तहत स्टेशन यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएँ और बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करेंगे। अमृत स्टेशन परियोजना का मकसद देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों को आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस कर अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वरूप देना है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Himachal: हिमाचल प्रदेश में एक घंटे में दो झटके, कुल्लू में स्कूल-कॉलेज बंद

Spread the love

Related Posts

Bihar : तेजस्वी यादव के करीबी, 01 लाख का इनामी राजद नेता देवा गुप्ता गिरफ्तार, मोतिहारी नगर निगम की मेयर प्रीति कुमारी का है पति

पटना : बिहार एसटीएफ (STF) की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर राजधानी पटना में बड़ी कार्रवाई करते हुए मोतिहारी के कुख्यात अपराधी और राजद (RJD) नेता देवा गुप्ता…

Spread the love

Jamshedpur : बालू के अवैध खनन के खिलाफ सख्त हुआ सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन, परिवहन रोकने को जगह-जगह खुदवाया ट्रेंच

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिला में अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। प्रशासन के निर्देश पर तिरुलडीह थाना क्षेत्र के सपादा और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *