Gamharia: ग्राम्य विकास योजनाओं की समीक्षा में जुटे DDC, कार्य में तेजी लाने का निर्देश

गम्हरिया: गुरुवार को उपविकास आयुक्त (DDC) आशीष कुमार अग्रवाल ने गम्हरिया प्रखंड का दौरा कर क्षेत्र में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया. उन्होंने प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर समीक्षा बैठक की और फिर बीआरसी भवन, नवनिर्मित चावल गोदाम समेत अन्य स्थलों का निरीक्षण किया.

75 करोड़ की जलापूर्ति योजना का निरीक्षण
DDC ने बुरूडीह पंचायत में लगभग 75 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन वृहत जलापूर्ति योजना के तहत बन रही पानी टंकी का निरीक्षण किया. साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की भी स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य की गति बढ़ाई जाए और सभी योजनाएं तय समयसीमा में पूर्ण की जाएं.

रापचा पंचायत में भी योजनाओं की समीक्षा
निरीक्षण के क्रम में DDC रापचा पंचायत भी पहुंचे, जहां उन्होंने चल रही विभिन्न योजनाओं की स्थिति देखी. कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा को लेकर उन्होंने संबंधित कर्मियों से संवाद किया. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में योजनाएं लटकी नहीं रहनी चाहिए.

निरीक्षण में अधिकारी रहे मौजूद
इस निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी सहित प्रखंडकर्मी और विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे. सभी अधिकारियों को विकास योजनाओं को प्राथमिकता देने और आमजन को लाभान्वित करने की दिशा में तत्पर रहने का निर्देश दिया गया.

 

इसे भी पढ़ें : Chandil: डीलरों पर अवैध वसूली और गलत व्यवहार का आरोप, दो गांवों ने राशन उठाव पर लगाई रोक

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अर्चना दुबे की जीत पर बधाई देने वालों का तांता, 17 को जुगसलाई प्रदीप मिश्रा चौक से निकलेगा विजय जुलूस

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव में वाइस चेयरमैन निर्वाचित अर्चना दुबे को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय में ज्योंहि उनके निर्वाचित होने की…

Spread the love

Municipal Elections : भाजपा समर्थित अर्चना दुबे बनीं जुगसलाई नगर परिषद की उपाध्यक्ष, हिदायत समर्थक इरशाद अंसारी को मिले मात्र तीन वोट

शपथ ग्रहण के बाद वाइस चेयरमैन के लिए चार वार्ड पार्षदों ने दाखिल किया था पर्चा जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के वाइस चेयरमैन के चुनाव में वार्ड 21 की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time