Inter District Senior Women’s Cricket: बोकारो की लगातार तीसरी जीत, रामगढ़ को 166 रनों से दी करारी शिकस्त

चाईबासा: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम लीग मुकाबले में बोकारो की टीम ने रामगढ़ को 166 रनों से पराजित कर सुपर डिवीजन में प्रवेश कर लिया.बोकारो की यह लगातार तीसरी जीत रही. वहीं रामगढ़ की टीम लगातार दो मुकाबलों में हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गई.

67 गेंदों में तूफानी शतक

चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में टॉस जीतकर बोकारो ने पहले बल्लेबाज़ी की और 50 ओवरों में सभी विकेट खोकर 337 रन बनाए.
ओपनर शशि माथुर ने महज़ 67 गेंदों में 16 चौके और 8 छक्कों की मदद से 124 रनों की विस्फोटक पारी खेली. कप्तान खुशबू कुमारी ने भी 61 रन (8 चौके, 1 छक्का) जोड़े.
भूमिका कुमारी ने 35, विजेता ने 25 और साक्षी कुमारी ने 20 रनों का योगदान दिया.
रामगढ़ की ओर से अंजलि यादव ने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी करते हुए 56 रन देकर तीन विकेट हासिल किए.

रामगढ़ की संघर्षपूर्ण बल्लेबाज़ी

338 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामगढ़ की टीम निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 171 रन ही बना सकी.
प्रगति कुमारी ने 27, अमिषा परमार ने नाबाद 25, खुशी राठौड़ ने 24 और कप्तान प्रतीक्षा दूबे ने 22 रन बनाए.
बोकारो की ओर से आरती कुमारी और रिन्नी बर्मन ने दो-दो विकेट झटके, जबकि शिक्षा और भूमिका को एक-एक विकेट मिला.

प्लेयर ऑफ द मैच बनीं शशि माथुर

मैच के उपरांत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बोकारो की बल्लेबाज़ शशि माथुर को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का सम्मान दिया गया.
उन्हें नकद पाँच हजार रुपये का पुरस्कार पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने प्रदान किया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा भी मौजूद रहे.

सुपर डिवीजन मुकाबलों की घोषणा

सुपर डिवीजन की प्रतियोगिता 15 अप्रैल से प्रारंभ होगी. कार्यक्रम इस प्रकार है:

15 अप्रैल: पश्चिमी सिंहभूम बनाम बोकारो
16 अप्रैल: बोकारो बनाम जमशेदपुर
17 अप्रैल: पश्चिमी सिंहभूम बनाम जमशेदपुर
प्रतियोगिता का फाइनल मैच 19 अप्रैल (शनिवार) को खेला जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Inter District Senior Women’s Cricket: कुमारी मेघा का शानदार शतक, राँची ने रामगढ़ को हराया

 

Spread the love

Related Posts

Potka : चालियामा में 32वीं ‘अपूर पाठशाला’ शुरू, बांग्ला भाषा संरक्षण की पहल

पोटका : माताजी आश्रम, हाता की ओर से बांग्ला भाषा के संरक्षण और नई पीढ़ी को मातृभाषा से जोड़ने के उद्देश्य से राजनगर प्रखंड के चालियामा गांव में 32वीं ‘अपूर…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा मेन रोड में धूल प्रदूषण से दुकानदार व ग्रामीण परेशान, प्रशासनिक अधिकारियों से कार्रवाई की मांग

गुवा : चाईबासा जिले के बड़ाजामदा मेन रोड में भारी धूल प्रदूषण को लेकर दुकानदारों एवं ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। इस संबंध में स्थानीय दुकानदारों और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time