Jadugoda : जादूगोड़ा से नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला, आरोपी पर केस दर्ज

  • 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, पुलिस तलाश में जुटी

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर जादूगोड़ा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत के अनुसार 27 फरवरी को नाबालिग को उसके ही आवास से बहला-फुसलाकर ले जाया गया। घटना के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिससे पूरे क्षेत्र में चिंता और चर्चा का माहौल बन गया है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो दाईगुट्टू में भीषण आग, उर्मिला देवी का मकान जलकर खाक

मामले में आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के निवासी सुदीप कायल के रूप में की गई है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नाबालिग की सुरक्षित बरामदगी पुलिस की प्राथमिकता है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Gua : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में झगड़ा में युवक की हत्या कर कुआं में छुपा दिया शव, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

गुवा : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मागे पर्व के मौके पर हड़िया पीने के दौरान हुए झगड़ा में एक युवक की हत्या कर कुआं में शव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time