Jadugoda : डोमजूडी में चैतन्य महाप्रभु सांस्कृतिक भवन का भव्य उद्घाटन, वैष्णव समाज में हर्ष

  • पोटका विधायक संजीव सरदार ने दी सांस्कृतिक भवन की सौगात, नगर कीर्तन से भक्तिमय हुआ क्षेत्र
  • विधायक ने किया उद्घाटन, नगर कीर्तन में उमड़ा जनसैलाब

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमजूडी गांव में आज आदिम झारखंड वैष्णव वैरागी समिति के लिए एक ऐतिहासिक दिन रहा। लाखों रुपये की लागत से निर्मित चैतन्य महाप्रभु सांस्कृतिक भवन का उद्घाटन पोटका विधायक संजीव सरदार ने शिलापट्ट का पर्दा हटाकर किया। इस अवसर पर समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नवदीप दास ने विधायक को चैतन्य महाप्रभु का पट्टा पहनाकर सम्मानित किया। उद्घाटन से पूर्व मदन मोहन मंदिर से कार्यक्रम स्थल तक भव्य नगर कीर्तन निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु नाचते-गाते शामिल हुए। पूरे डोमजूडी गांव में “जय राधे–राधे” की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल में जदयू समर्थकों का हंगामा, इमरजेंसी सेवा बाधित

मेधावी छात्रों का सम्मान, समाज में शिक्षा को मिला प्रोत्साहन

कार्यक्रम के दौरान समिति की ओर से मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मैट्रिक परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के बच्चों को मंच पर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। इस अवसर पर समाज के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुंदर लाल दास ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक भवन का निर्माण और मेधावी छात्रों को सम्मानित करना समाज के लिए गर्व की बात है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनके कार्यकाल में कुछ महत्वपूर्ण मांगें अभी अधूरी रह गई हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए प्रयास जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : परसुडीह में कुएं में गिरने से 5 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, इलाके में मातम

समाज की अधूरी मांगें और पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम संपन्न

डॉ. सुंदर लाल दास ने बताया कि समाज को ओबीसी-02 से हटाकर ओबीसी-01 में शामिल करना, टाटानगर से नवदीप धाम तक ट्रेन सेवा शुरू करना और झारखंड विधानसभा में चैतन्य महाप्रभु का चलचित्र स्थापित करना उनकी प्रमुख अधूरी इच्छाएं हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में समाज के सहयोग से ये मांगें पूरी होंगी। कार्यक्रम में समाज के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे, जिनमें नवदीप दास, धनी दा संजय दास, मदन मोहन दास, हरिहर दास, सपन कुमार दास, दुलाल दास, भोला नाथ दास, मिहिर दास, अनिमा दास सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल थे। अंत में नए भवन में राधा–गोविंद की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Spread the love

Related Posts

Potka : स्कूली बच्चों की लेखन प्रतिभा निखारने को झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद ने चलाया जन संपर्क अभियान

पोटका : झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा स्कूली बच्चों में साहित्यिक लेखन प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को राजनगर प्रखंड में संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में…

Spread the love

Bahragora : नशे के खिलाफ कौशल विकास के छात्राओं ने भरी हुंकार, निकाली जागरूकता रैली

बहरागोड़ा : सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए सोमवार को बहरागोड़ा बाजार में नशा मुक्ति को लेकर एक जोरदार अलख जगाई गई। ‘झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी’ के तत्वावधान में संचालित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time