- छोटा गोविंदपुर के बजरंग नगर की घटना, पुलिस जांच में जुटी
- रात में कुएं में गिरा मासूम, मची अफरा-तफरी
जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा गोविंदपुर स्थित बजरंग नगर में रविवार देर रात एक हृदयविदारक हादसे में 5 वर्षीय बच्चे की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवम केवरतो के रूप में हुई है। जैसे ही बस्ती के लोगों को जानकारी मिली कि एक बच्चा कुएं में गिर गया है, पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना परसुडीह थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और टाटा स्टील की सुरक्षा टीम से संपर्क किया गया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 8 से मनीष रजक ने दाखिल किया पर्चा, नशा मुक्त वार्ड बनाना उद्देश्य
30 फीट गहरे कुएं से निकाला गया शव, जांच जारी
टाटा स्टील की सुरक्षा टीम की मदद से करीब 30 फीट गहरे कुएं से बच्चे के शव को बाहर निकाला गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शिवम कुएं में कैसे गिरा। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
There is no ads to display, Please add some



















































