Baharagoda : बहरागोड़ा में बंदर का खूनी आतंक, तीन महीनों में 70 से अधिक लोग घायल

  • वन विभाग की निष्क्रियता से लोगों में आक्रोश, बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल
  • बाजार और रिहायशी इलाकों में खौफ, लोग घरों में कैद

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बाजार क्षेत्र इन दिनों एक जंगली बंदर के खौफनाक आतंक से जूझ रहा है। नवंबर 2025 से शुरू हुआ यह सिलसिला अब गंभीर संकट का रूप ले चुका है। बीते तीन महीनों में करीब 70 निर्दोष लोग बंदर के हमले में घायल हो चुके हैं, जिनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं। बंदर के अचानक और आक्रामक हमलों से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हालात ऐसे हैं कि व्यस्त व्यापारिक इलाके में भी लोग अकेले बाहर निकलने से डरने लगे हैं। बाजार की गलियों में सन्नाटा पसरा है और लोग मजबूरी में आत्मरक्षा के लिए लाठी-डंडे लेकर चल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : डोमजूडी में चैतन्य महाप्रभु सांस्कृतिक भवन का भव्य उद्घाटन, वैष्णव समाज में हर्ष

गंभीर घायलों को बाहर ले जाने की मजबूरी, वन विभाग पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदर बिना किसी उकसावे के छतों और बालकनियों से कूदकर सीधे चेहरे, गले और हाथों पर हमला कर रहा है, जिससे चोटें बेहद गंभीर हो रही हैं। स्थिति यह है कि बहरागोड़ा के स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज संभव नहीं हो पा रहा। गंभीर रूप से घायल लोगों को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ रहा है, जिससे परिजनों पर भारी आर्थिक और मानसिक बोझ पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि महीनों से समस्या बनी रहने के बावजूद वन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। क्षेत्र में यह मांग जोर पकड़ रही है कि वन विभाग की टीम तत्काल बंदर को पकड़कर किसी घने जंगल में छोड़े, ताकि बहरागोड़ा की जनता राहत की सांस ले सके।

Spread the love

Related Posts

Potka : सड़क दुर्घटना में घायल युवक को समाजसेवी किशन गुप्ता ने पहुंचाया अस्पताल

पोटका : पोटका पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान जोजोसाई…

Spread the love

Bahragora : आंध्र प्रदेश में ट्रेन हादसे के शिकार बहरागोड़ा के मजदूर का शव गांव पहुंचते ही पसरा मातम

बहरागोड़ा : पेट पालने की मजबूरी में आंध्र प्रदेश गए ब्राह्मणकुंडी निवासी 33 वर्षीय मजदूर शशधर मुंडा का शव गुरुवार शाम अनकापल्ली स्टेशन के पास हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time