Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल में जदयू समर्थकों का हंगामा, इमरजेंसी सेवा बाधित

  • विधायक प्रतिनिधि के बेटे से जुड़े विवाद ने लिया उग्र रूप, मरीजों में दहशत
  • मारपीट के बाद अस्पताल पहुंचे समर्थक, बिगड़े हालात

जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जदयू समर्थकों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। यह मामला विधायक प्रतिनिधि पप्पू सिंह के बेटे अभिजीत सिंह और अंबिका पांडेय के भतीजे देव पांडेय के बीच हुए विवाद से जुड़ा है। आरोप है कि अभिजीत सिंह ने देव पांडेय के साथ मारपीट की, जिसमें देव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल देव को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर पर 15 टांके लगाए। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक प्रतिनिधि पप्पू सिंह अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंच गए, जिसके बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : परसुडीह में कुएं में गिरने से 5 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, इलाके में मातम

पत्रकार से धक्का-मुक्की, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

समर्थकों द्वारा इमरजेंसी वार्ड के पास हंगामा शुरू कर दिए जाने से मरीजों और उनके परिजनों में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि कुछ समय के लिए इमरजेंसी में इलाज की प्रक्रिया भी प्रभावित हुई। इसी दौरान हाथापाई की स्थिति बन गई। हंगामे के दौरान घटना का वीडियो बना रहे एक पत्रकार के साथ भी धक्का-मुक्की की गई और आरोप है कि उसका मोबाइल फोन जबरन छीन लिया गया। इस घटना से मीडिया कर्मियों में नाराजगी देखी गई। वहीं, इस मारपीट में अभिजीत सिंह को भी चोटें आने की बात सामने आई है। अस्पताल प्रशासन ने घटना को गंभीर मानते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : निखार हत्याकांड में मुख्य आरोपी अशोक सिंह राघव के कार्यालय और आवास पर छापेमारी, जांच के दौरान मिले कई अहम साक्ष्य

चार थाना की पुलिस ने सोनारी स्थित निजी न्यूज़ पोर्टल के कार्यालय और आवास को खंगाला जमशेदपुर : शहर के चर्चित निखार हत्याकांड की जांच के सिलसिले में पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : घाघीडीह जेल में बंद भाकुड़ ने रची थी मो. निजाम की हत्या की साजिश, दो गिरफ्तार, धारदार हथियार और देशी कट्टा बरामद

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में मो. निजाम की हत्या की कथित साजिश का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time