Jamshedpur : उलीडीह में नशा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार

  • गांधी मैदान में छापेमारी, 22 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद
  • गुप्त सूचना पर पुलिस की देर रात कार्रवाई

जमशेदपुर : जमशेदपुर में नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उलीडीह थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गांधी मैदान में अवैध रूप से ब्राउन शुगर की बिक्री करते हुए एक अभियुक्त को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेंद्र कुमार उर्फ जितु (32 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 22 पुड़िया ब्राउन शुगर, जिसका कुल वजन लगभग 4.12 ग्राम है, और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। शनिवार को कांड का उद्भेदन करते हुए थाना प्रभारी मो. शारीक अली ने बताया कि एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि गांधी मैदान इलाके में कुछ लोग नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Gua : बड़ाजामदा में युवक की पत्थर से कूचकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को देख भागे तस्कर, एक गिरफ्तार

सूचना के आधार पर सिटी एसपी के निर्देशन में पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल शुक्रवार रात करीब 11 बजे गांधी मैदान पहुंचा। पुलिस बल को देखते ही वहां मौजूद कई लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान पुलिस ने दौड़ाकर एक अभियुक्त को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से ब्राउन शुगर और मोबाइल फोन जब्त किए गए। पुलिस ने बताया कि अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशा कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का कड़ा प्रहार: 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के लालसाईं और चांदड़ा समेत विभिन्न इलाकों में विद्युत विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी से अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों में हड़कंप मच…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time