जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा ( 52) का रविवार की सुबह निधन हो गया।उनके निधन की सूचना मिलने के बाद परिचित एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा परिवार सहित अयोध्या रामलला का दर्शन कर शनिवार की रात ही जादूगोड़ा लौटी थी। रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे हार्ट अटैक आने के बाद उन्हेंं यूसिल अस्पताल जादूगोड़ा ले जाया गया. जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनका शव अस्पताल में ही रखा गया है. सोमवार की सुबह 11 बजे जादूगोड़ा मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस बाबत विद्या शर्मा ने कहा कि उनकी पत्नी रागनी शर्मा का सहयोग व स्नेह कभी भुलाया नहीं जा सकता। उसके निधन से भारी अपूरणीय क्षति हुई है।जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
इसे भी पढ़ें : Jadugora : शिक्षक केवल शिक्षा नहीं, बच्चों के व्यक्तित्व और भविष्य को भी आकार देते हैं : मुद्रिका शर्मा



















































