जादूगोड़ा : घाटशिला उपचुनाव में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में है। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए जा चुके हैं. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता चंपाई सोरेन अपने बेटे बाबू लाल सोरेन की जीत सुनिश्चित करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं. इसी क्रम में आज शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान चंपाई जादूगोड़ा यूसिल अस्पताल शहीद चौक पर कुछ देर के लिए रुके।
इस दौरान चंपाई ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कहा कि पूरे घाटशिला विधानसभा में न रोड है – न शुद्ध पानी, यहाँ तक कि जिस उद्देश्य के साथ झारखंड अलग राज्य बना अब वह भी रास्ता भटक चुका है। घुसपैठियों के मुद्दे को लेकर भी सोरेन हेमंत सरकार पर हमलावर दिखे।
उन्होने कहा कि बाहरी लोग यहाँ के लोगों की जमीनों पर कब्ज़ा जमा रहे है, जिससे क्षेत्र की पहचान और संतुलन बदल रहा है।
विकास की अनदेखी पर नाराज़गी जाहिर करते हुए चंपाई ने कहा कि इस बार भाजपा इस सीट से जीत रही है. उन्होंने कहा कि जीत के बाद सड़क व पानी की समस्या उनकी भाजपा की पहली प्राथमिकता होगी।
गौरतलब है कि घाटशिला का उपचुनाव दो सोरेन परिवार की साख से जुड़ी है।एक ओर भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन हैं, तो दूसरी ओर विपक्ष सोमेश सोरेन की जीत का दावा कर रहा है। भाजपा संगठन पूरे दमखम के साथ प्रचार में जुटा है और जनता को विकास के भरोसे से जोड़ने का प्रयास कर रहा है।
अब सबकी नजरें 11 नवंबर 2025 पर टिकी हैं, जब मतदान के जरिए जनता तय करेगी कि घाटशिला की बागडोर किसके हाथों में होगी।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: माताजी आश्रम में लगेगा 16वां रक्तदान शिविर, भक्तों से सहयोग की अपील















































