Jadugora: झारखंड स्थापना दिवस पर जादूगोड़ा में फुटबॉल महाकुंभ, विजेता टीम को मिलेगा बंपर खस्सी और ट्रॉफी

जादूगोड़ा:  बिरसा जयंती एवं 25वां झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर आदिवासी रिक्रेयशन वेलफेयर सोसायटी, मुर्गाघुट्ट (नरवा पहाड़) की ओर से 35वां फुटबॉल महाकुंभ आयोजित किया गया। इस महाकुंभ में 24 टीमें मैदान में उतरेंगी। उद्घाटन मैच कतार फाउंडेशन और जूनियर एफसी राजदोहा के बीच खेला जाएगा।

कमिटी अध्यक्ष लब मुर्मू ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना और श्रद्धांजलि के साथ होगी, उसके बाद ही फुटबॉल महाकुंभ की शुरुआत होगी।

मुख्य अतिथि और पुरस्कार
इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि होंगे—
जिला परिषद सदस्य हिरण्यमय दास
यूसिल जादूगोड़ा ग्रुप ऑफ माइनस के एजेंट मनोरंजन महाली
खान प्रबंधक M.K. सिंह
प्रबंधक D. हासदा
विजेता टीम को बंपर खस्सी, ट्रॉफी और जर्सी सेट देकर सम्मानित किया जाएगा।

महाकुंभ की सफलता के लिए कमिटी का गठन
फुटबॉल महाकुंभ और बिरसा जयंती के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक कमिटी बनाई गई है।
इसमें शामिल हैं—
लब मुर्मू, अध्यक्ष
सुरेश मुर्मू, सचिव
फूरलई हंसदा, संयुक्त सचिव
चिरंजीत कुमार मुर्मू, क्रीड़ा सचिव
गोपी नाथ बास्के, सहायक क्रीड़ा सचिव
गिरोश सिंह, संयुक्त सचिव
कमिटी की जिम्मेदारी है कि आयोजन सुचारू और सफल तरीके से संपन्न हो।

Spread the love

Related Posts

Potka: ब्रेन मलेरिया रोकथाम को लेकर शंकरदा पंचायत में लगा शिविर, पीएलवी ने जांच कराकर लोगों को किया जागरूक

पोटका : स्वास्थ्य विभाग पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर शंकरदा पंचायत के सुभाष चबूतरा में एक दिवसीय मलेरिया जांच सह जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। पोटका में ब्रेन मलेरिया से…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज में कराटे स्वर्ण पदक विजेता युवराज सरदार व बॉक्सर शुभ्रा ज्योति सम्मानित

पोटका : रंभा कॉलेज में राज्यस्तरीय हीपकीडो (हापकिडो) प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले छात्र युवराज सरदार तथा बॉक्सिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा शुभ्रा ज्योति को कॉलेज प्रबंधन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time