Jadugora : कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय में यूसिल ने शौचालय का कराया निर्माण, उद्घाटन

 

जादूगोड़ा : यूसिल  तूरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट प्रबन्धन की ओर से 12 लाख की लागत से कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय सुंदरनगर में  महिला शौचालय का निर्माण कराया गया. मौके पर स्कूल परिसर में समारोह आयोजित की गई.  सीएसआर कोऑर्डिनेटर जितेश कुमार, प्रबंधक गिरीश गुप्ता , सिविल अधिकारी डीपी सिंह , प्रचार्या रीना कुमारी ने फीता काटकर शौचालय भवन का उद्घाटन किया. मौके पर विद्यालय की प्रचार्या रीना कुमारी ने यूसिल की इस सराहनीय कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यूसिल इसके पूर्व भी 2012 बच्चों को अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा चुका है।  बच्चों को बैठने के लिए बेंच-डेस्क, ठंड से बचाव को लेकर कंबल कंपनी की ओर से मुहैया कराया गया है। इस मौके पर विद्यालय की प्रचार्या रीना कुमारी ने बच्चों के पढ़ाई में बाधक बन रही समस्योओं से कंपनी प्रबंधन के अधिकारियों को अवगत कराया ।  जवाब में कंपनी प्रबंधन ने हर संभव मदद करने की बात कही ।

 

स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय सुंदरनगर की प्रचार्या रीना कुमारी ने यूसिल के बेहतर कार्यों से प्रभावित होकर  जितेश कुमार, गिरीश गुप्ता को खूबसूरत पेंटिग भेंट कर सम्मानित किया। जिसे स्कूल के बच्चों ने तैयार किया था ।

कार्यक्रम में ये थे उपस्थित

मौके पर सीएसआर संयोजक जितेश कुमार, प्रबन्धक गिरीश गुप्ता, डी पी सिंह, अरुण नायक स्कूल की प्रचार्या रीना कुमारी, संवेदक रोहित सिंह, शंभु सिंह उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Bokaro: बोकारो में दो दिवसीय बसंत मेला का 8 मार्च से, वस्तुओं की प्रदर्शनी के साथ-साथ कॉमर्शियल स्टॉल्स भी लगाए जाएंगे

Spread the love

Related Posts

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time