Jadugora: मुखी समाज विकास समिति ने अंबेडकर को किया याद, दी श्रद्धांजलि

जादूगोड़ा: संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर यूसिल कॉलोनी, जादूगोड़ा में मुखी समाज विकास समिति ने श्रद्धांजलि अर्पित की. यह कार्यक्रम समिति के जिला उपाध्यक्ष एवं जिला बीस सूत्री सदस्य टिक्की मुखी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया.

कार्यक्रम की शुरुआत टिक्की मुखी ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और उनके चरणों को छूकर की. तत्पश्चात, केक काटकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस मौके पर संबोधित करते हुए टिक्की मुखी ने झारखंड सरकार से निजी क्षेत्र में भी आरक्षण लागू करने की मांग की. उन्होंने कहा, “बाबा साहब ने न केवल देश का संविधान लिखा बल्कि अनुसूचित जाति और जनजाति के दबे-कुचले वर्ग के लोगों के हितों की रक्षा की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.”

टिक्की मुखी ने सभी से बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया. उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा.इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उमेश मुखी, राकेश बेहरा, लोलिन मुखी, राकेश मुखी, विनोद पत्रों, शिवम मानी, मुनना, गांधी कर्मकार, मृणाल महतो, अशोक सिंह, भोलू सिंह ने अहम योगदान दिया.

इसे भी पढ़ें : Adityapur: देश संविधान से चलेगा, कुरान से नहीं: सतीश शर्मा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई कब्रिस्तान के समीप जंगल में पेड़ से लटकी मिली 17 वर्षीय लड़की की लाश, अनहोनी की आशंका

जमशेदपुर : जुगसलाई के पंछी मोहल्ला स्थित काबली कब्रिस्तान के पास मंगलवार को पेड़ से लटके मिले युवती के शव के मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. मृतका…

Spread the love

Jamshedpur : अर्चना दुबे की जीत पर बधाई देने वालों का तांता, 17 को जुगसलाई प्रदीप मिश्रा चौक से निकलेगा विजय जुलूस

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव में वाइस चेयरमैन निर्वाचित अर्चना दुबे को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय में ज्योंहि उनके निर्वाचित होने की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time