Jadugora: ग्रामीणों ने किया जाहिरा का शुद्धिकरण, देवता से की क्षमा याचना

जादूगोड़ा:  यूसिल की हृदय स्थली मानी जाने वाली चाटीकोचा में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से जाहिरा स्थल का शुद्धिकरण किया. हजारों आदिवासी महिला-पुरुषों ने मरांग बुरु और जाहिर आयो की विशेष पूजा-अर्चना कर अपने देवता से क्षमा याचना की. पूजा का नेतृत्व ग्राम नायके जगदीश चंद्र मार्डी और ग्राम प्रधान मेघराय सोरेन ने किया.

ग्रामीणों के अनुसार, 18-19 जून को हुई तेज बारिश के दौरान यूसिल का यूरेनियम कचरा बहकर सीधे उनके पूजास्थल जाहिरा में जा पहुंचा. इससे श्रद्धालुओं की आस्था को गहरा आघात लगा. ग्रामीण मानते हैं कि इसी कारण मरांग बुरु रुष्ट हुए और पूरे गांव में चेचक जैसी महामारी फैल गई.

यूरेनियम प्रदूषण से उपजे संकट का सबसे भयावह असर गांव में देखने को मिला. चेचक के प्रकोप से मेघराय मुर्मू, बंगल मुर्मू, सुखलाल हो, मिनूता मुर्मू, साकरो मुर्मू, मन्ना कुंटिया और दुली मुर्मू गंभीर रूप से बीमार हो गए. स्थिति भयावह होती जा रही थी, तभी ग्राम नायके और प्रधान ने मिलकर पूजा-अर्चना कर देवता को मनाने का निर्णय लिया.

पूजा-अर्चना के बाद धीरे-धीरे बीमार ग्रामीण स्वस्थ होने लगे. यह ग्रामीणों के लिए देवता की कृपा का संकेत था. इस अवसर पर गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया और “हीरला जाहिर आयो” के जयघोष से चाटीकोचा गूंज उठा.

 

इसे भी पढ़ें : devotion : 54 फीट का कांवर लेकर 54 घंटे में सुल्तानगंज से देवघर पहुंचे पटना सिटी के 400 कांवरिये

Spread the love

Related Posts

Bahragora  : ‘जल, जंगल, जमीन’ की रक्षा का संकल्प; हूल महा दिवस पर गूंजा वीर शहीदों का जयकारा

बहरागोड़ा :आदिवासी अस्मिता और स्वाधीनता के प्रतीक ‘संथाल हूल’ के अमर नायकों को याद करते हुए मंगलवार को बहरागोड़ा के सिद्धू-कान्हू-बिरसा जाहेर गाड़ परिसर में हूल महा दिवस पूरी श्रद्धा…

Spread the love

Bahragora : राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा का केंद्र बना खण्डामौदा विद्यालय: सेनानी तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पर जुटे दिग्गज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खण्डामौदा प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time