जमशेदपुर : शिक्षा समाजसेवी अरविंद तिवारी की माता चंद्रावती देवी का सोमवार की सुबह निधन हो गया। उनके निधन से परिजनों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर है। अरविन्द तिवारी ने बताया कि चंद्रावती देवी का स्नेह, ममता और आशीर्वाद सदैव परिवार के सदस्यों के हृदय में जीवित रहेगा। पार्वती घाट, बिष्टुपुर में सोमवार शाम अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।
इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका में राशन वितरण व्यवस्था चरमराई, अब तक महज 20-22 प्रतिशत ही वितरण, डीलरों ने एसएफसीआई पर फोड़ा विलंब का ठीकरा
There is no ads to display, Please add some


















































