Jamshedpur: ACIB की त्वरित कार्रवाई से बारात में उत्पन्न विवाद सुलझा, सभी बंधक सुरक्षित रिहा

जमशेदपुर:  भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो (ACIB), कोल्हान प्रमंडल, झारखंड ने गम्हरिया में बारात में हुई मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

ACIB को लक्ष्मी जसवाल से 1 नवम्बर 2025 की घटना के संबंध में लिखित आवेदन प्राप्त हुआ। इसमें बताया गया कि कोलकाता से आई सूरज जसवाल की बारात गम्हरिया में पहुँचने के दौरान वरमाला कार्यक्रम में लड़की पक्ष के कथित प्रेमी राहुल चौधरी ने धमकी दी और अश्लील फोटो भेजकर विवाह रुकवाने की कोशिश की।

जैसे ही आवेदन मिला, ACIB टीम ने राजेश कुमार शर्मा (जिला अधिकारी, सरायकेला-खरसावां) और संतोष रेड्डी (जिला अधिकारी, ईस्ट सिंहभूम) के साथ तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने पीड़िता के परिवार, स्थानीय नागरिक और पुलिस अधिकारियों से पूछताछ कर सभी तथ्य इकट्ठा किए।

जांच में पता चला कि थाना परिसर में मारपीट भी हुई और कुछ पुलिसकर्मी निष्क्रिय रहे। घटना की गंभीरता को देखते हुए, ACIB के डिविजनल हेड बाबूलाल नाग और डिविजनल लीगल इनचार्ज अजीत कुमार सिंह ने तत्काल पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां और थाना प्रभारी गम्हरिया से संपर्क कर विस्तृत रिपोर्ट मांगी। साथ ही निर्देश दिया गया कि दोषियों पर त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाए और पीड़ित पक्ष को सुरक्षा प्रदान की जाए।

पुलिस प्रशासन ने आधे घंटे के भीतर सभी बंधकों को सुरक्षित रिहा किया और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की।

भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो (ACIB) ने कहा कि किसी भी नागरिक के साथ अन्याय या हिंसा की स्थिति में संस्था तत्काल संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच करेगी। ACIB नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Spread the love

Related Posts

BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

Spread the love

Jamshedpur : कैरव गांधी अपहरण कांड का मास्टरमाइंड तेजिंदर धराया, फिरौती की रकम लेने अथवा नहीं लेने से उठेगा पर्दा

अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद भाग जाता था विदेश जमशेदपुर :  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया निवासी युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *