Jamshedpur: बिजली के तार से सटकर गाय की मौत, विभाग ने दिया मुआवजा

जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह रामकृष्ण कॉलोनी स्थित पायल सिनेमा के पास लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से निकले अर्थिंग के तार से सटकर आज सुबह एक गाय की मृत्यु हो गई. गाय की मृत्यु की सूचना मिलने पर जनता दल (यूनाइटेड) उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह, जद (यू) पूर्वी सिंहभूम जिला प्रवक्ता आकाश शाह, बिजेंद्र सिंह, संजय सिंह, और मनोज गुप्ता मौके पर पहुंचे.

जद(यू) नेताओं का हस्तक्षेप

जद(यू) नेताओं ने इस घटना की जानकारी जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय को दी, जिसके बाद राय के निर्देश पर बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया. इसके परिणामस्वरूप, बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर से जुड़े तार को दुरुस्त करने का कार्य शीघ्रता से शुरू किया. रामकृष्ण कॉलोनी और दाईगुट्टू के स्थानीय निवासियों ने विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह दुर्घटना विभाग की अनदेखी का परिणाम है. उन्होंने मृत गाय के रखवाले को मुआवजा दिलवाने की मांग की और विभाग की लापरवाही के खिलाफ रोष व्यक्त किया.

मुआवजे की घोषणा

जेडीयू उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह की पहल पर बिजली विभाग ने मृत गाय के रखवाले को ₹30,000 मुआवजा देने पर सहमति दी. इसके बाद, जेसीबी की मदद से मृत गाय के शव को उठाया गया. इस घटना के दौरान राम कृष्ण कॉलोनी के सोमनाथ गोस्वामी, मनोज कुमार, सोनू सिंह, सुमित दास, विश्वजीत दास सहित अन्य बस्तीवासी मौके पर उपस्थित थे.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: नई तकनीक से शुरू हुई स्वीट पोटैटो और मशरूम की खेती, बढ़ेगी किसानों की आमदनी

Spread the love

Related Posts

Bahragora breaking : मौत को मात: बहरागोड़ा में धू-धू कर जली स्लीपर बस, ‘देवदूत’ बने ड्राइवर ने बचाई यात्रियों की जान

बहरागोड़ा : शनिवार को एनएच-18 पर मुड़ाकाटी चौक के पास एक ऐसी मंजर देखने को मिली जिसने राहगीरों की रूह कंपा दी। टाटा की ओर से भुवनेश्वर जा रही ‘शांतिलता’…

Spread the love

Jamshedpur : कैरव गांधी अपरहरण कांड में मुख्य साजिशकर्ता पकड़ से दूर, फरार पांच अपहरणकर्ता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

साकची में किराए का मकान लेकर रह रहा था लुधियाना का अमरिंदर सिंह, कारोबारी की हर गतिविधि पर रखी नजर जमशेदपुर :  बिष्टुपुर सीएच एरिया निवासी कारोबारी देवांग गांधी के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *