Jamshedpur : अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की भेंट

  • प्रतिनिधि मंडल ने व्यापारिक गतिविधियों और महिलाओं एवं बच्चों के हितों पर रखा जोर
  • प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल से बच्चों और महिलाओं के हित में सहयोग की अपील की

जमशेदपुर : आज अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल, जमशेदपुर झारखंड का प्रतिनिधि मंडल महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार से भेंट करने उनके कार्यालय पहुँचा। प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल का स्वागत शॉल ओढ़ाकर और मंडल का स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा हो रहे सामाजिक और आर्थिक कार्यों की जानकारी दी गई। प्रतिनिधि मंडल ने विशेष रूप से नारी शक्तियों को प्राथमिकता देने की दिशा में उठाए गए कदमों पर प्रकाश डाला।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : राज्यपाल संतोष गंगवार ने बाल मेला में बच्चों के भविष्य और सशक्तिकरण पर जताई चिंता

व्यापार मंडल ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया

प्रदेश अध्यक्ष पवन अग्रहरि ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर दुकानदार भाइयों की समस्याओं से अवगत कराया और शीघ्र समाधान की प्रार्थना की। वहीं, उपाध्यक्ष चंचल भाटिया ने बच्चों और महिलाओं को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं में तेजी लाने का अनुरोध किया। प्रतिनिधि मंडल में महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता जायसवाल, उपाध्यक्ष एकता जायसवाल, सागर झा, यश साव, गौतम आखुली सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। इस भेंट मुलाकात में व्यापार मंडल और राज्यपाल के बीच संवाद के सकारात्मक संकेत मिले।

Spread the love

Related Posts

Gua : सेल गुवा वित विभाग में महाप्रबंधक अनुपम कुमार सिंह ने दिया योगदान, कहा-विकास सीखने के लिए परिवर्तन जरूरी है

गुवा : सेल गुवा में वित विभाग के महाप्रबंधक अनुपम कुमार सिंह ने बुधवार को योगदान दिया. योगदान के बाद साक्षात्कार में बताया कि सेल में कार्यरत हर पदाधिकारी पद…

Spread the love

Jamshedpur : किराया बढ़ोत्तरी के विरोध में सैरात बाजार के दुकानदारों ने साकची में किया प्रदर्शन 

जमशेदपुर : शहर दुकानदारों का आक्रोश एक बार फिर सड़कों पर देखने को मिला। साकची बाजार समेत शहर के करीब दस बाजारों में दुकानों का किराया बढ़ाए जाने के विरोध…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time