Jamshedpur: मनमानी, म्यूटेशन और राशन से जुड़ी समस्याएं बनीं जनता दरबार का केंद्र

जमशेदपुर: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने आमजनों से सीधा संवाद स्थापित किया. उन्होंने नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और कई मामलों का समाधान मौके पर ही सुनिश्चित किया.

इस दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए 90 से अधिक नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं प्रशासनिक समस्याएं उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत कीं.

नागरिकों की प्रमुख शिकायतें
जनता दरबार में जो समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं, उनमें शहरी क्षेत्रों में पार्किंग ठेकेदारों की मनमानी, निजी विद्यालयों में फीस छूट की मांग, दुकान आवंटन संबंधी विवाद, ज़मीन के स्वामित्व और म्यूटेशन रिविजन की जटिलताएं शामिल रहीं.

इसके अतिरिक्त मानगो क्षेत्र में पेयजल संकट, आय प्रमाण पत्र निर्गत करने में हो रही देरी, आरक्षित कोटा में नामांकन, बालू आपूर्ति की अव्यवस्था, राशन कार्ड में त्रुटियाँ, पेंशन स्वीकृति की समस्याएं जैसी कई जनहितकारी शिकायतें सामने आईं.

पारदर्शी शासन और समयबद्ध कार्रवाई का आश्वासन
उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार आमजनों की आवाज़ सीधे प्रशासन तक पहुँचाने का एक प्रभावी मंच है, जहाँ पारदर्शी और शीघ्र समाधान की प्राथमिकता दी जाती है. उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों की गंभीरता से समीक्षा कर समयसीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करें.

प्रशासन की यह कोशिश है कि प्रत्येक शिकायत पर यथासंभव त्वरित कार्रवाई हो, जिससे नागरिकों का भरोसा शासन व्यवस्था में बना रहे.

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: अभियान के दौरान बिजली गिरने से CRPF अधिकारी शहीद, तीन घायल

Spread the love

Related Posts

GUA : गुवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, ईद, रामनवमी और सरहुल पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का लिया गया संकल्प

गुवा :  गुवा थाना परिसर में गुरुवार देर शाम आगामी ईद, रामनवमी और सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की…

Spread the love

Jamshedpur : आधुनिक समय में प्राणी संस्कारों से दूर भाग रहा है- सूदर्शनाचार्य महाराज,  तीसरे दिन कथावाचक ने शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का किया वर्णन

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित सत्यनारायण श्याम मारवाड़ी मंदिर में शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन गुरूवार को कथावाचक स्वामी सूदर्शनाचार्य महाराज ने सती चरित्र, पार्वती जन्म, शिव विवाह उत्सव कथा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *