Jamshedpur: हथियार लहराने वाला फहीमुद्दीन गिरफ्तार, देसी रिवॉल्वर और चापड़ बरामद

जमशेदपुर: कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3 ऑटो स्टैंड के पास हथियार लहराने वाले फहीमुद्दीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से एक देसी रिवॉल्वर, तीन जिंदा कारतूस और एक चापड़ बरामद किया गया है.

कैसे हुई गिरफ्तारी?

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी कि एक युवक खुलेआम हथियार लेकर घूम रहा है और लोगों को धमका रहा है. पुलिस ने तुरंत विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की. आरोपी फहीमुद्दीन को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.

कौन है फहीमुद्दीन?

आरोपी मूल रूप से आजादनगर थाना क्षेत्र का निवासी है.फिलहाल वह कदमा में किराए के मकान में रह रहा था. पुलिस ने फहीमुद्दीन को जेल भेज दिया है. मामले की गहन जांच जारी है कि वह हथियार लेकर किस मकसद से घूम रहा था. पुलिस यह भी खंगाल रही है कि उसका आपराधिक इतिहास है या नहीं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: आजादनगर फायरिंग केस, पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार आरोपी, हथियार भी बरामद

Spread the love

Related Posts

Potka : चालियामा में 32वीं ‘अपूर पाठशाला’ शुरू, बांग्ला भाषा संरक्षण की पहल

पोटका : माताजी आश्रम, हाता की ओर से बांग्ला भाषा के संरक्षण और नई पीढ़ी को मातृभाषा से जोड़ने के उद्देश्य से राजनगर प्रखंड के चालियामा गांव में 32वीं ‘अपूर…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा मेन रोड में धूल प्रदूषण से दुकानदार व ग्रामीण परेशान, प्रशासनिक अधिकारियों से कार्रवाई की मांग

गुवा : चाईबासा जिले के बड़ाजामदा मेन रोड में भारी धूल प्रदूषण को लेकर दुकानदारों एवं ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। इस संबंध में स्थानीय दुकानदारों और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time