Jamshedpur : सावधान ! जमशेदपुर में पदस्थापित एक पुलिस पदाधिकारी का एकाउंट हुआ हैक !

जमशेदपुर : सावधान! आपका भी फेसबुक अकाउंट हैक हो सकता है ? जी हां, ऐसा इस लिए कह रहा हूं कि अबतक जो खबरें मिली हैं उससे यही प्रतीत होता है। हाल ही में झारखंड पुलिस के एक पुलिस पदाधिकारी किशोर कुमार का फेसबुक एकाउंट हैक हो गया है । उन्होंने फेसबुक पर उक्त जानकारी साझा करते हुए अपने शुभचिंतकों को आगाह किया है। श्री कुमार ने बताया कि वो जो फेसबुक एकाउंट चलाते हैं उसमें किशोर कुमार अंग्रेजी अक्षरों ( KISHOR KUMAR ) में दृष्टिगत है। जो वास्तविक है। परंतु किसी शरारती शख्स ने गलत मंशा से किशोर कुमार का एक अन्य तस्वीर को डीपी में लगाकर हिंदी में किशोर कुमार लिखकर फेसबुक संचालित कर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहा है। ऐसे में श्री कुमार ने लोगों से सावधान रहने तथा किसी भी तरह के पैसे की लेनदारी नहीं करने का अनुरोध किया है। बताते चलें कि साइबर अपराधियों ने पूर्व आईपीएस व सांसद रहे डॉ अजय कुमार , पूर्व कमिश्नर, राजनेता समेत अनेकों वीवीआईपी के एकाउंट को हैक किया है। हालांकि साइबर ठग पकड़े भी गए हैं। परंतु इन साइबर ठगों का कौन कब शिकार हो जाएं कहा नहीं जा सकता है। जानकार बताते हैं कि लड़कियों व महिलाओं को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। निजी तस्वीरें सोशल नेटवर्किंग साइटों पर साझा करने से बचना चाहिए। ताकि अपराधी उसका गलत इस्तेमाल न कर सके।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नानी बाई की कठिनाई और भगवान पर अटूट विश्वास के वर्णन ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

Spread the love

Related Posts

Gua : दंतैल हाथी की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; जांच में जुटा वन विभाग

गुवा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर अनुमंडल अंतर्गत जैतगढ़ थाना क्षेत्र में एक दंतैल (नर) हाथी की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना…

Spread the love

Bahragora : सांसद विद्युत वरण महतो के  प्रयास से ₹80.24 करोड़ की मंजूरी, बदल जाएगी नेशनल हाईवे की सूरत

बहरागोड़ा: जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयासों से बहरागोड़ा और आसपास के इलाकों में एनएचएआई (NHAI) ने विकास के नए द्वार खोल दिए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-18 और 43…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time