Jamshedpur: भोजपुरी नव चेतना मंच के संस्थापक अप्पू तिवारी ने बिहार स्थापना दिवस पर दी बधाई

जमशेदपुर: भोजपुरी नव चेतना मंच के संस्थापक अध्यक्ष अप्पू तिवारी ने बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर राज्यवासियों को बधाई देते हुए कहा कि बिहार और बिहारी को किसी भी हाल में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. चाहे कोई भी राज्य हो, विषम परिस्थितियों के बावजूद बिहार के युवा राज्य की गति और प्रगति में किसी से कम नहीं होते. यही कारण है कि बिहार का झंडा हमेशा बुलंद रहता है.

बिहार के युवाओं में अपार क्षमता

अप्पू तिवारी ने आगे कहा कि बिहार के युवाओं में अपार क्षमता है और ये केवल बिहार ही नहीं, बल्कि किसी भी राज्य के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उनकी मेहनत, समर्पण और संघर्ष किसी भी राज्य की तरक्की में योगदान करते हैं.

बिहार दिवस मनाने का उद्देश्य

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य बिहार और झारखंड के नागरिकों में प्रेम और गर्व की भावना को प्रोत्साहित करना है. यह दिन यह संदेश देता है कि हम गर्व से कह सकते हैं कि हम बिहारी हैं और हमारा प्रदेश बिहार है. इस खास दिन पर अप्पू तिवारी ने सभी बिहारवासियों से अपील की कि वे अपने राज्य की समृद्ध विरासत और गौरवमयी इतिहास पर गर्व महसूस करें और मिलकर राज्य की उन्नति के लिए काम करें.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: फौजी एंड फ्रेंड्स की टीम “जय हो” थाईलैंड टूर के लिए रवाना

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश, NCORD की बैठक में उपायुक्त ने दिए कार्रवाई के आदेश

चाईबासा : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी,…

Spread the love

Jamshedpur : विशेष उत्पाद न्यायालय से ईएसआई अस्पताल आदित्यपुर में सीएमओ के पद पर कार्यरत डॉक्टर अभिषेक मुंडू बरी

जमशेदपुर : बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत दर्ज एक मामले में विशेष उत्पाद न्यायालय, पटना ने सभी साक्ष्यों एवं अभिलेखों का परीक्षण करने के उपरांत डॉ. अभिषेक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time